फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Newborn baby girl thrown in a well, police admitted her to hospital

Jalaun News: नवजात बच्ची को कुएं में फेंका, पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया

Sun, 29 Dec 2024 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 29 Dec 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Newborn baby girl thrown in a well, police admitted her to hospital
उरई। नवजात बच्ची को किसी ने गांव के सूखे कुएं में फेंक दिया। नवजात के रोने की आवाज सुन ग्रामीणों ने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान को दी। प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात शिशु को कुएं से बाहर निकाला और आशा बहू को सुपुर्द कर गर्म कपड़े मंगवाकर पहनवाए। उसकी सुरक्षा के लिए एक महिला सिपाही की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

सीओ का कहना है कि बाल कल्याण समिति व चाइल्ड हेल्पलाइन को जानकारी दी गई है। शहर कोतवाली क्षेत्र के रूरा अड्डू गांव स्थित सूखे कुएं में रविवार सुबह एक नवजात की रोने की आवाज सुनाई दी। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नवजात को कुएं से बाहर निकाला। नवजात बच्ची जीवित थी। पुलिस ने कंबल में लपेटकर आशा बहू चंदा देवी को बुलाकर वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे भर्ती करा दिया गया है। पुलिस ने बच्ची के लिए कपड़े मंगवाकर आशा बहू के माध्यम से पहनवाएं। बच्ची की सुरक्षा के लिए अस्पताल में महिला सिपाही की भी तैनाती की गई है। सीओ अर्चना सिंह मे बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन को भी सूचना दे दी गई है। वहीं गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे भी देखे जा रहे हैं। इससे पता लग सके कि नवजात शिशु को कौन कुएं में फेंक गया है।
विज्ञापन


जाको राखे साइयां मार सके न कोय
उरई। जाको राखे साइयां मार सके न कोय यह कहावत कुएं में मिली नवजात पर एकदम फिट बैठती है। ग्रामीणों की मानें तो सुबह भोर में किसी ने नवजात को कुएं में फेंक दिया था। सुबह से ही कुएं से बच्चे की रोने आवाज आ रही थी। लेकिन कोई वहां नहीं जा रहा था। कुछ देर बाद जब एक दो व्यक्ति वहां गए और देखा तो गांव में अफरा तफरी मच गई। प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे निकलवाया, तो वह पूरी तरह से स्वस्थ थी। लोगों का कहना है कि इतनी भीषण सर्दी में भी उसे कुछ नहीं हुआ। तब लोगों के मुंह से निकला कि जाको राखे साइयां मार सके न कोय।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed