{"_id":"69cacfabfe81a97a2d0e6c0f","slug":"new-revelation-in-sports-teachers-death-accident-was-caused-by-car-collision-orai-news-c-224-1-ori1005-142319-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: स्पोर्ट्स टीचर की मौत में नया खुलासा, कार की टक्कर से हुआ था हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: स्पोर्ट्स टीचर की मौत में नया खुलासा, कार की टक्कर से हुआ था हादसा
विज्ञापन
उरई। शहर के मुहल्ला पाठकपुरा निवासी 55 वर्षीय संजय दुबे उर्फ संजू, जो सनातन धर्म इंटर कॉलेज में खेल शिक्षक थे, की सड़क हादसे में मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है।
बताया गया कि संजय दुबे 16 मार्च की रात ग्राम कुकरगांव गए थे और 17 मार्च की तड़के लौटते समय श्रीहरि होटल के पास हादसे का शिकार हो गए थे। शुरुआत में आशंका जताई जा रही थी कि उनकी बाइक किसी बिजली के पोल से टकरा गई, लेकिन पुलिस जांच में मामला कुछ और ही निकला।
जांच के दौरान मिले सीसीटीवी फुटेज में साफ हुआ कि एक तेज रफ्तार लग्जरी कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी और चालक मौके से फरार हो गया।
फुटेज के आधार पर पुलिस ने कार चालक की पहचान करते हुए जालौन रोड निवासी विवेक शुक्ला के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के भाई विवेक दुबे की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। (संवाद)