{"_id":"5e419f3d8ebc3ee59e0e06b4","slug":"neighbor-turned-thief-arrested-with-goods-orai-news-knp5438188111","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी ही निकला चोर, माल के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी ही निकला चोर, माल के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस कार्यालय में चोरी का खुलासा करते एसपी सतीश कुमार
- फोटो : ORAI
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हजारीपुरा में छह दिन पहले सूने घर में हुई लाखों की चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस ने पड़ोसी को गिरफ्तार कर उसके पास से नगदी व सोने चांदी के जेवर बरामद किए। एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये देने की घोषणा की है।
सोमवार को पुलिस कार्यालय में एसपी डा.सतीश कुमार ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हजारीपुरा निवासी ज्ञानेश ज्योति, ज्योति स्वरुप खरे के घर से चार फरवरी को चोरों ने अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात व नगदी सहित लगभग पांच लाख का माल चोरी कर लिया था। घटना के वक्त परिवार कानपुर शादी में गया था। एक दिन जब घर के नौकर ने दरवाजा खुला देखा तो इसकी सूचना मालिक को दी। जब वह लौटकर आए तो 8 फरवरी को उरई कोतवाली में चोरी का मामला दर्ज कराया। इसके लिए पुलिस की टीम को चोरों को पकड़ने के लिए लगाया गया था। 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने चोर मोहम्मद शरीफ पुत्र मोहम्मद रशीद निवासी हजारीपुरा को पकड़ लिया और उससे पूछताछ की तो वह पुलिस को गुमराह करता रहा।
जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने चोरी कबूली और चोरी का माल भी बरामद करा दिया। पुलिस को उसके पास से सोने का मंगलसूत्र 30 ग्राम, दो कंगन 20 ग्राम, लोंग हार, कान के सेट, चांदी की दो जोड़ी पायल, पक्की चांदी की दो सिल्ली वजन 600 ग्राम, एक लाख पांच-पांच सौ की नोट व 20 हजार रुपये फुटकर व पांच सौ के पुराने छह नोट बरामद किए। चोर को गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल शिवगोपाल वर्मा, उपनिरीक्षक मंसूर अंसारी, योगेश पाठक, विजय कुमार द्विवेदी, सिपाही कृष्ण वीर, आकाश जैन, आकाश कुमार आदि रहे। एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरा सही होने की नहीं थी जानकारी
ज्ञानेश ज्योति के घर चोरी करने में उसका पड़ोसी मोहम्मद शरीफ ही निकला। उसको ज्ञानेश के घर की पड़ोसी होने के नाते पूरी जानकारी थी। ज्ञानेश के घर में लगा सीसीटीवी कैमरा कुछ दिनों से खराब था जिसकी जानकारी शरीफ को थी, लेकिन ज्ञानेश ने कानपुर शादी में जाने से पहले ही कैमरा सही करा लिया था। जिससे चोरी की घटना कैद हो गई और चोर पकड़ा गया।