{"_id":"5fe635388ebc3e410f760d53","slug":"nearly-1-25-lakh-farmers-got-the-amount-of-respect-orai-news-knp6021447166","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगभग सवा दो लाख किसानों को मिली सम्मान राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगभग सवा दो लाख किसानों को मिली सम्मान राशि
विज्ञापन
उरई। महेवा ब्लाक के मदारी सिंह गुलजारी सिंह इंटर कॉलेज में प्रभारी मंत्री नीलिमा कटिया ने बताया कि जिले में तकरीबन सवा दो लाख किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि का पैसा भेजा गया है।
सुशासन दिवस के रूप में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मनाए गए कार्यक्रम में वह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। उन्होंने बताया कि यह पैसा किसानों के काफी काम आएगा। किसान अपने खेती संबंधी खर्च को पूरा कर सकेंगे। उन्होंने अधिकारियंों को निर्देश दिए हैं कि वे छूटे पात्र किसानों का सर्वे कराकर जल्द ही उन्हें भी योजना का लाभ पहुंचाएं। कहा कि इसके अलावा यदि किसी किसान के खाते में योजना से संबंधित रकम न पहुंची हो तो वे अधिकारियों से संपर्क कर अपनी त्रुटियों को दूर करा सकते हैं।
बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की जयंती पर सरकार की ओर से किसानों को बड़ी संख्या में सम्मान निधि वितरित की गई। इस दौरान प्रगतिशील किसानों को भी सम्मानित किया गया। मंत्री ने किसानों से कहा कि वे विपक्षियों के बहकावे में बिल्कुल भी न आए, केंद्र और प्रदेश दोनों ही किसानों की हितैषी है। कृषि विभाग की ओर से पिछली बार एक लाख 93 हजार 341 किसानों को सम्मान राशि दी गई थी।