फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   NDA coaching will be taught in 23 schools of the district

Jalaun News: जिले के 23 विद्यालयों में पढ़ाई जाएगी एनडीए की कोचिंग

Thu, 18 Jan 2024 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
NDA coaching will be taught in 23 schools of the district
उरई। जिले के 23 विद्यालयों और महाविद्यालयों में जल्द ही एनडीए की कोचिंग शुरू हो सकती है।
विज्ञापन

ग्रुप कमांडर बिग्रेडियर संदीप पाल ने 58 यूपी बटालियन एनसीसी का निरीक्षण करके यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि बच्चों को एनडीए की कोचिंग के लिए जागरुक करें। उन्हें बताएं कि इस शिक्षा को प्राप्त करने के लिए किन-किन बातों पर पहले से ही ध्यान देने की आवश्यकता होगी।
ब्रिगेडियर संदीप पाल ने निरीक्षण के दौरान कहा कि कैडेट्स को एनडीए के बारे बताएं। इसके लिए पेपर तैयार करें, ग्रुप चर्चा की जाए। बच्चों को मोटीवेट करें। इससे जब कोचिंग स्टार्ट होगी तो कैडेट्स से जुड़े बच्चे पहले से ही इस कोर्स के लिए खुद को तैयार कर लेंगे। उसके बाद उन्हें कानपुर हेड क्वार्टर भी भेजा जा सकेगा।
विज्ञापन

एसएसबी की पढ़ाई के बारे में भी बताएं। लेफ्टिनेंट एनसीसी हरिश्चंद्र तिवारी और एनओ मनोज कुमार ने बताया कि जिले में हाईस्कूल से लेकर डिग्री कॉलेज तक करीब 23 विद्यालय व महाविद्यालय हैं। जहां करीब 1,500 एनसीसी कैडेट्स हैं। एनडीए की पढ़ाई के लिए सबसे पहले अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होना जरूरी है, इसके लिए बच्चों को जागरुक करेंगे। इस दौरान कमांड अधिकारी कर्नल दुष्यंत सिंह चौहान, सूबेदार मेजर सुरेंद्र कुमार, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट गणेश दत्त पांडेय आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमांड अधिकारी कर्नल दुष्यंत सिंह चौहान के प्रयास से अब एनसीसी कैडेट्स को फौज की तरह ट्रेनिंग करने की सुविधा बटालियन में ही मिल जाएगी। इसके लिए करीब 25 हजार की लागत से सात फीट का बीम और 20 फीट का रस्सा बीम तैयार किया गया है। लेफ्टिनेंट एनसीसी हरिश्चंद्र तिवारी ने बताया कि इससे एनसीसी कैडेट्स की ट्रेनिंग और बेहतर हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed