फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   navavivaahita ne maayake mein phaansee laga jaan dee

नवविवाहिता ने मायके में फांसी लगा जान दी

Sat, 12 Sep 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
navavivaahita ne maayake mein phaansee laga jaan dee
घटनास्थल पर जांच पड़ताल कर पंचनामा भरती पुलिस। - फोटो : ORAI
उरई। नवविवाहिता का शव मायके में कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी व कंझारी चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद महिला के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

कुठौंद थाना क्षेत्र के बिलौहा गांव निवासी विंदा सिंह की पुत्री आरती का विवाह इसी वर्ष जनवरी माह में ईगुइ माधौगढ़ निवासी रंजीत सिंह के साथ हुआ था। शादी के बाद से पति-पत्नी में विवाद होने लगा। इससे आरती कुछ महीने ससुराल में रहने के बाद मायके में चाचा के यहां रहने लगीं। चाचा लक्ष्मण के कोई संतान न होने की वजह से वह चाचा के पास ही रहती थीं। गुरुवार की रात आरती ने खाना खाया। अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। सुबह परिजन उठे तो आरती को फंदे पर लटका देख पैरों तले जमीन खिसक गई। घर में रोना चीखना शुरू हो गया। शोरगुल सुनकर पास पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने फंदे से शव को नीचे उतारा। जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी का कहना है कि परिजनों के मुताबिक आरती की शादी जनवरी माह में हुई थी। कुछ दिनों से पति से मन मुटाव के चलते वह मायके में चाचा के यहां रह रही थीं। वहीं मृतका के चाचा लक्ष्मण ने पुलिस को बताया कि आरती के पिता विंदा सिंह चार वर्ष पूर्व घर छोड़कर कहीं चले गए थे। तब से उनका पता नहीं है। उन्होंने जनवरी माह में आरती की शादी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed