फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Nand Ghar Anand Bhayo, Jai Kanhaiyalal Ki...

Jalaun News: नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की...

Sun, 26 Mar 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 26 Mar 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Nand Ghar Anand Bhayo, Jai Kanhaiyalal Ki...
जालौन। श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ में कथा व्यास ने बालि वामन प्रसंग एवं श्रीकृष्ण जन्म कथा का श्रवण कराया।
विज्ञापन

बाजार बैठगंज स्थित पुराना अस्पताल मैदान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ कथा व्यास पवन शास्त्री ने बालि वामन की कथा का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि भगवान के अवतार ने बालि से तीन पग भूमि मांगी थी और उन्होंने दो पग में ही आकाश व पाताल को नाप कर बालि का अभिमान चूर कर दिया था। इसके बाद उन्होंने श्रीकृष्ण जन्म की कथा का वर्णन करते हुए बताया कि जब कंस का अहंकार बढ़ गया और वह अच्छाई और बुराई का भेद भूल गया तब भगवान को मनुष्य रूप में पृथ्वी पर प्रकट होना पड़ा।
उधर, गोकुल में जैसे ही सुबह सभी जागे तो नंदबाबा के यहां लाला का जन्म होने की बात पता चलते ही पूरा गोकुल जश्न मनाने लगा। सभी ब्रजवासी नाचते-झूमते हुए नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की गाते हुए मस्त हो रहे थे।
विज्ञापन

इस मौके पर पारीक्षित निर्मला देवी, चंद्रशेखर सोनी, सोनम, विकास सोनी, देवांश सोनी, संगीता देवी, हरिओम, मुरारीलाल, महेशचंद्र, गणेश आचार्य, विष्णु शंकर, अवनि, अथर्व, आकृति, शिवांश आदि भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed