फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Nand Ghar Anand Bhayo, Jai Kanhaiya Lal celebrated his birth anniversary

नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की उद्घोष के साथ मनाया जन्मोत्सव

Mon, 30 Aug 2021 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Nand Ghar Anand Bhayo, Jai Kanhaiya Lal celebrated his birth anniversary
जालौन नगर में तालाब के पास स्थित राधाकृष्ण मंदिर में सजी श्रीकृष्ण की झांकी। - फोटो : ORAI
उरई/जालौन। नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की उद्घोष के साथ नगर व क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। घरों व मंदिरों में झांकियां सजाई गईं। मुख्य कार्यक्रम गल्ला मंडी स्थित राधाकृष्ण मंदिर में हुआ। यहां मंदिर को आकर्षक बिजली की झालरों और फूलों से सजाया गया।
विज्ञापन

मंदिर में अखंड कीर्तन के साथ जवाबी कीर्तन भी हुए। छप्पन भोग का प्रसाद लगाकर वितरित किया गया। मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर दर्शन किए और झांकी देखी। इसके बाद मंदिर परिसर में लगे मेले का भी आनंद लिया। इसके अलावा पुलिस लाइन स्थित राधाकृष्ण मंदिर में भी एसपी रवि कुमार ने हवन पूजन श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। मंदिरों और घरों में खीरे के डंठल से प्रकटे देवकी नंदन और बधाइयां गाईं गई।
विज्ञापन

जालौन संवाद के अनुसार, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर सिर्फ मंदिरों में ही नहीं बल्कि घरों में भी आकर्षक झांकियां सजाई गईं। श्रीकृष्ण जन्म का जैसे ही शुभ मुहूर्त हुआ वैसे ही झांकियों के पट खोल दिए गए और कृष्ण भक्तों ने नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के उद्घोष से पूरा वातावरण गुंजायमान कर दिया। इससे पूर्व झांकियां सजाने में बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। उन्होंने मेहनत के स
विज्ञापन
विज्ञापन

ाथ घरों में झालरों, झूमरों और रंगोली बनाकर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाने की तैयारी की थी। इस वर्ष खास नक्षत्र में श्रीकृष्ण जन्म का अद्भुत संयोग बनने पर कृष्ण भक्तों द्वारा श्रीकृष्ण को खीरा, केला मिश्रित पंजीरी व पंचामृत का भोग लगाया गया। भक्तों को प्रसाद वितरण भी किया गया। कोतवाली में भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। तालाब के पास स्थित राधेकृष्णा मंदिर पर भी आकर्षक सजावट के साथ जन्मोत्सव मनाया गया।

गल्ला मंडी स्थित राधाकृष्ण मंदिर में सजी झांकी व छप्पन भोग।

गल्ला मंडी स्थित राधाकृष्ण मंदिर में सजी झांकी व छप्पन भोग।- फोटो : ORAI

राधाकृष्ण मंदिर में दर्शन करते श्रद्धालु।

राधाकृष्ण मंदिर में दर्शन करते श्रद्धालु।- फोटो : ORAI

गल्ला मंडी स्थित राधाकृष्ण मंदिर में सजावट।

गल्ला मंडी स्थित राधाकृष्ण मंदिर में सजावट।- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed