फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Names missing from the voter list will be verified; BLOs will visit homes.

Jalaun News: मतदाता सूची से गायब नामों की होगी पड़ताल, घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

Sat, 10 Oct 2026 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Names missing from the voter list will be verified; BLOs will visit homes.
उरई। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के बाद मतदाता सूची से बाहर हुए लोगों के नाम फिर से जोड़ने के लिए प्रशासन घर-घर दस्तक देगा। पुरानी और वर्तमान मतदाता सूची का मिलान कर ऐसे मतदाताओं को चिह्नित किया जाएगा, जिनके नाम पहले सूची में दर्ज थे, लेकिन 10 अप्रैल 2026 को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन

बीएलओ इन मतदाताओं के घर पहुंचकर उनकी वर्तमान स्थिति का सत्यापन करेंगे। पात्र पाए जाने पर नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भरवाया जाएगा। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी समीर ने इस संबंध में सभी एसडीएम और निर्वाचन अधिकारियों को अभियान के निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने को कहा है।
विज्ञापन

इसके लिए सात जनवरी 2025 को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची और उसकी पूरक सूचियों की तुलना वर्तमान सूची से की जाएगी। इस दौरान सामने आने वाले प्रत्येक ऐसे मतदाता की स्थिति दर्ज की जाएगी, जिसका नाम पुरानी सूची में था, लेकिन नई सूची में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह में 20 से 25 मतदाताओं तक पहुंचेंगे बीएलओ
अभियान के तहत बीएलओ को हर सप्ताह कम से कम 20 से 25 मतदाताओं से संपर्क करना होगा। इस प्रक्रिया को लगभग एक महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। घर-घर सत्यापन के दौरान मतदाता के वर्तमान निवास और अन्य जरूरी जानकारी का पता लगाया जाएगा। साथ ही ऐसे युवा मतदाताओं को भी चिह्नित किया जाएगा, जो पात्र होने के बावजूद अब तक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज नहीं करा सके हैं। बीएलओ की जिम्मेदारी होगी कि वह इन पात्र युवाओं से फॉर्म-6 भरवाने में मदद करें।
राजनीतिक दलों से भी साझा होगी सूची
अभियान में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बीएलओ की ओर से तैयार की जाने वाली तुलनात्मक सूची मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों के साथ साझा की जाएगी। सूची में मतदाता की वर्तमान स्थिति और जिन लोगों के नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 भरा गया है, उनका विवरण भी दर्ज होगा। बीएलओ यह सूची, भरे हुए फॉर्म-6 और भौतिक सत्यापन रिपोर्ट संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को उपलब्ध कराएंगे। इसके बाद बूथवार सूची राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा की जाएगी, ताकि छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने के लिए अतिरिक्त प्रयास किए जा सकें।

आश्रयहीनों और मजदूर बस्तियों में भी लगेंगे विशेष शिविर
मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए बूथ स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे। इसके अलावा रात्रि आश्रय स्थलों, मजदूर कॉलोनियों और बेघर व वंचित वर्ग के लोगों के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed