फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Mutilated body of Pradhan's brother was found lying in the field

Jalaun News: प्रधान के भाई का क्षत-विक्षत शव खेत में पड़ा मिला

Wed, 21 Feb 2024 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 21 Feb 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Mutilated body of Pradhan's brother was found lying in the field
मुहम्मदाबाद (जालौन)। डकोर थाना क्षेत्र के जैसारी कलां प्रधान के छोटे भाई का मंगलवार को क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। वह दो माह पहले खेत में रखवाली करने की बात कहकर घर से निकला था, तबसे लापता था। प्रधान ने डकोर पुलिस को हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने गुमशुदगी में रिपोर्ट दर्जकर तलाश शुरू की थी।
विज्ञापन

डकोर थाना क्षेत्र के जैसारी कला गांव के खेत में ग्रामीणों को एक युवक का क्षत-विक्षत शव दिखाई दिया। इस पर उन्होंने ग्राम प्रधान वीरपाल को जानकारी दी। उन्होंने कपड़ों से उसकी पहचान अपने भाई सुरेंद्र पाल (45) के रूप में की। उसने पुलिस को बताया कि तीन भाइयों में सुरेंद्र दूसरे नंबर का था। वह 18 दिसंबर को खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। लेकिन वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन

प्रधान ने थाना पुलिस को तहरीर दी थी। उसने बताया कि जब उसका भाई गायब हुआ था। उसी समय भाई का गांव में ही प्राथमिक विद्यालय के पास सीसी सड़क निर्माण के दौरान गांव के ही कुछ लोगों से विवाद भी हुआ था। शव मिलने से पत्नी सुमन सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने हत्या की आंशका जताई है। थाना प्रभारी राजेश पाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed