फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Murder report on three including husband

पति समेत तीन पर हत्या की रिपोर्ट

Mon, 04 Nov 2019 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Murder report on three including husband
माधौगढ़। शराबी पति ने शनिवार को ससुराल में आठ साल बाद आई पत्नी की धारदार हथियार से गर्दन रेत कर हत्या कर दी थी। जिस पर मृतका के भाई अरविंद ने पांच लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। पुलिस अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। कोतवाल जेपी पाल का कहना है कि पति, जेठ व जेठानी पर रिपोर्ट दर्ज कर दबिश दी जा रही है, जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। विवेचना में कुछ और नाम प्रकाश में आए तो उन्हें भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव हरौली निवासी कृष्ण स्वरूप प्रजापति ने घर के कमरे में सो रही पत्नी सुनीता (40) की धारदार हथियार से गर्दन रेत कर हत्या कर दी गई। सूचना पर मृतका के भाई विरासनी थाना एट निवासी अरविंद पुत्र कामता ने पति कृष्ण स्वरुप, जेठ कृपाराम, जेठानी चंद्रवती, भतीजे भानु व मोहित पुत्र स्व. भगवानदास के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी।
विज्ञापन

मृतका के भाई अरविंद का आरोप है कि आठ वर्ष पहले भी उक्त लोगों ने बहन को जान से मारने की कोशिश की थी, तब बहन बच गई थी और अपने तीन बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। वह बच्चों के भरण पोषण के लिए एट टोल प्लाजा में नौकरी कर रही थी। वह जेठ की मौत होने पर हरौली आई थी। जहां उक्त लोगों ने मिलकर उसकी बहन की हत्या कर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर पति कृष्ण स्वरूप उर्फ अग्गू, जेठ कृपाराम पुत्र स्व. दया राम, जेठानी चंद्रवती पत्नी कृपाराम पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed