फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   murder,police,FIR,husband,wife

पत्नी की हत्या कर खुद ही थाने पहुंचा पति

Mon, 10 May 2021 07:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 07:07 PM IST
विज्ञापन
murder,police,FIR,husband,wife
रामपुरा। रामपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह पत्नी की चापड़ मारकर हत्या करने के बाद युवक स्वयं थाने पहुंच गया। उसके हाथ में खून से सना चापड़ देख पुलिस भी दंग रह गई। युवक ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अपर पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह का कहना है कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति ने अवैध संबंधों के शक में हत्या की है। पति पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजा गया।
विज्ञापन

कस्बे के एक मोहल्ला निवासी शिवराज दिल्ली में मजदूरी करता है। करीब एक सप्ताह पहले ही वह रिश्तेदारी में शादी के कारण घर आया था। बीती रात शिवराज किसी रिश्तेदार के घर गया था। सोमवार की सुबह पांच बजे वह घर लौटा और कुंडी खटखटाई। जब काफी देर बाद पत्नी गीता (32) ने दरवाजा खोला तो गुस्से से आगबबूला शिवराज उसे पीटने लगा। इसी बीच उसने घर में ही रखा चापड़ उठाया और पत्नी की गर्दन पर तीन चार वार कर हत्या कर दी। इसके बाद शिवराज चापड़ लेकर सीधे रामपुरा थाने पहुंचा। पुलिस शिवराज के खून से सने हाथ देखकर दंग रह गई। उसने थाने में हत्या की बात स्वीकार की। जब पुलिस उसके घर पहुंची तब आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। पासपड़ोस के लोगों ने भी पुलिस को बताया कि दंपती में अक्सर विवाद हुआ करता था। पुलिस के मुताबिक शिवराज को पत्नी के चरित्र पर शक था। फिलहाल शिवराज को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। शिवराज के दो बच्चे 10 और 12 साल के हैं। वारदात के वक्त दोनों बच्चे पास में रहने वाली अपनी बुआ के घर पर थे। बच्चों ने भी गांव के ही एक युवक के घर आने जाने की बात का खुलासा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed