फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Murder of wife on suspicion of illicit relationship

Jalaun News: अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या

Thu, 07 Nov 2024 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Murder of wife on suspicion of illicit relationship
सिरसाकलार(जालौन)। अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उसने बताया कि पत्नी के कई लोगों से संबंध थे, मना करने के बाद भी वह नहीं मान रही थी, इस पर उसने हत्या कर दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी अमर सिंह हरियाणा के गुड़गांव में रहकर टेंपो चलाता था। उसकी 35 वर्षीय पत्नी कुसमा देवी गांव में अपने दो बच्चों के साथ रहती थी। दिवाली पर वह घर आया था। कुसमा की मां सुखरानी ने बताया बेटी अकेली होने के कारण वह भी उसके साथ रहती थी।
विज्ञापन

बताया कि घर आने पर प्रतिदिन पत्नी से अन्य लोगों से संबंध होने की बात कहकर विवाद कर रहा था। मंगलवार की रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। सुबह होने पर उसने समझा कर मामला शांत कराया। बुधवार को जब बच्चे स्कूल चले गए तो अमर सिंह ने विवाद शुरू कर दिया। पत्नी के विरोध करने पर आरोपी ने पहले उसे डंडों से पीटना शुरू किया। जब उसका मन नहीं भरा तो पत्नी के सिर व गर्दन में कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार, एएसपी प्रदीप कुमार वर्मा, सीओ शैलेंद्र बाजपेई फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ करते हुए जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed