{"_id":"614f69f88ebc3e372c06fe8c","slug":"murder-fir-student-woman-doctor-orai-news-knp65446206","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग शिक्षक की लोहे की राड मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचिंग शिक्षक की लोहे की राड मारकर हत्या
विज्ञापन
मृतक नर्बदा की फाइल फोटो
- फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। कोचिंग पढ़ाने वाले शिक्षक की शुक्रवार की देर रात घर के अंदर लोहेे की राड से प्रहार कर हत्या कर दी गई। शिक्षक की चीखपुकार सुनकर दूसरे कमरे में सो रही पत्नी व बेटी जब शिक्षक के कमरे में पहुंचे तो वह लहूलुहान हालत में पड़े मिले। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों ने कोचिंग के ही दो छात्रों पर हत्या का आरोप लगाया है। कोतवाल नागेंद्र पाठक के मुताबिक अज्ञात छात्रों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजेंद्र नगर हनुमान चबूतरा के पास निवासी शिक्षक नर्वदा ओमरे(62) अपने ही घर में छात्रों को इंटर तक के गणित विषय की कोचिंग पढ़ाते थे। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार की रात 11 बजे घर के कमरे में उनकी लोहे की राड से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। घर के दूसरे कमरे में सो रही पत्नी रामसिया व बेटी गुड्डी ने चीखपुकार सुनी तो वह शिक्षक के कमरे में पहुंची। देखा वह लहूलुहान हालत में मृत पड़े थे। पत्नी रामसिया ने पुलिस को बताया कि वह पड़ोस में भागवत कथा में गई थी। वहां से वापस आकर बेटी के साथ खाना खाकर कमरे में सोने के लिए चली गई थी। तब शिक्षक एक छात्र को कोचिंग पढ़ा रहे थे। उन्होंने बताया कि फीस को लेकर कुछ छात्रों से कहासुनी चल रही थी। शिक्षक के बेटे दीपक ने दो अज्ञात छात्रों के खिलाफ हत्या की तहरीर पुलिस को दी । शहर में हुई हत्या की सूचना पाकर एसपी रवि कुमार भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर पूछताछ की। उन्होंने सीओ और कोतवाल को शीघ्र ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देँश दिए है।
पुलिस हत्या की कई बिदुंओं पर जांच कर रही है। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस के अधिकारियों ने शिक्षक के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखे। जिससे भी कोई सुराग पुलिस को नहीं मिला। इलाकाई लोग और परिजन भी अलग-अलग बात बता रहे हैं। मोहल्ले के लोगो में चर्चा है कि वह तीन माह से कोचिंग नहीं पढ़ा रहे थे। जबकि घर के लोगों का कहना है कि दो-तीन छात्र कोचिंग पढ़ने आते थे। पीएम रिपोर्ट में सिर पर रॉड के दो वार किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस के मुताबिक जब फोर्स पहुंचा तो घर के दरवाजे भीतर से बंद थे और परिजन शव रखकर रो रहे थे। फर्श पर खून भी फैला हुआ था। कोतवाल का कहना है कि फिलहाल अज्ञात छात्रों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर हर बिंदु पर जांच की जा रही है। कुछ छात्र व परिजनों को पूछताछ के लिए कोतवाली लाया भी गया है।