फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Munshi line present at police station after arguing with BJP District Minister

Jalaun News: भाजपा जिलामंत्री से बहस करने पर थाने का मुंशी लाइन हाजिर

Fri, 29 Dec 2023 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Munshi line present at police station after arguing with BJP District Minister
सिरसाकलार। भाजपा जिला मंत्री से तीखी बहस में सिरसाकलार के मुंशी को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

एक दुर्घटना मामले में समझौता होने के बाद भी चालक को नहीं छोड़ने और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है। मुंशी और भाजपा नेता के बीच बहस होने की सूचना पर बुधवार की रात थाने में काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंच गए, और जमकर हंगामा हुआ। लाइन हाजिर की कार्रवाई के बाद कार्यकर्ता शांत हुए।
सिरसाकलार थाना क्षेत्र के गुपलापुर निवासी किसान गिरिवर सिंह सेंगर बुधवार की रात अपने ट्रैक्टर में बाजरा लादकर घर आ रहे थे। तभी जखा गांव के पास ओवरटेक करते हुए एक बाइक चालक सड़क पर गिर गया। डायल 112 की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और चालक को थाने ले आई। जिला मंत्री लक्ष्मीकांत मिश्रा भी सूचना पर थाने पहुंच गए। आरोप है कि समझौता होने के बाद भी थाने में तैनात मुंशी अरुण यादव चालक को नहीं जाने दे रहा था।
विज्ञापन

भाजपा जिला मंत्री लक्ष्मीकांत मिश्रा चालक को छोड़ने की बात कही तो सिपाही से उनकी बहस शुरू हो गई। विवाद बढ़ा तो जानकारी जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित को मिली, इस पर काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मुंशी पर कार्रवाई की मांग के साथ हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सीओ जालौन राम सिंह भी पहुंच गए। एसपी डॉ. ईरज राजा ने सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया। मुंशी अरुण यादव का कहना है कि वह दूसरे काम में व्यस्त थे। जब जिला मंत्री से थोड़ी देर में छोड़ने को कहा तो वह विवाद करने लगे। किसी प्रकार का कोई भ्रष्टाचार नहीं किया है, आरोप गलत है। सीओ राम सिंह ने बताया कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मुंशी अरुण यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed