फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Municipality will spend Rs 10 crore on the development of the city

Jalaun News: शहर के विकास पर 10 करोड़ खर्च करेगी पालिका

Sat, 23 Sep 2023 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Municipality will spend Rs 10 crore on the development of the city
उरई। अतिक्रमण और सफाई कर्मचारियों की भर्ती के विरोध के साथ पालिका की बोर्ड बैठक शनिवार को हुई। सड़क निर्माण, सफाई उपकरण खरीदने के साथ हर वार्ड में लाइट लगाने पर बात बनी। विकास कार्य कराने के लिए करीब 10 करोड़ के प्रस्ताव पास हुए। सर्वसम्मति से दयानंद वैदिक कॉलेज पुस्तकालय चौराहे का नाम जननायक कर्पूरी ठाकुर रखने पर बात बनी।
विज्ञापन


उरई नगर पालिका की बोर्ड बैठक पालिकाध्यक्ष गिरिजा चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक से पहले अतिक्रमण को लेकर भाजपा सभासदों ने हंगामा किया। आरोप लगाया कि कर अधीक्षक मिलीभगत से अतिक्रमण करवा रहे हैं। ईओ के कहने अतिक्रमण हटाने की बात पर बैठक शुरू हो सकी।
विज्ञापन

नगर पालिका ईओ विमलापति ने पिछली बैठक के कार्य को बताया। उसके बाद सभी से अपने अपने प्रस्ताव मांगे। जिसमें सभासद विपिन ने वार्ड मे लग रहे बल्बों की क्वालिटी पर सवाल उठाए। कहा कि बल्ब की खरीद ज्यादा दामों पर हो रही है, जबकि बाजार में दाम कम हैं। उसके बाद भी बल्ब छह महीनें में फुंक रहे हैं। ईओ ने कंपनी बदलने की बात कही। उन्होंने कर अधीक्षक पर मनमर्जी से जवाहरगंज, इंदिरानगर में बनी पालिका की दुकानों को बिना किसी जानकारी, मनमाने तरीके से दुकानों के ऊपर निर्माण करवाया जा रहा है। इसके बाद वार्ड नंबर-1 के सभासद जितेंद्र याज्ञिक और वार्ड नंबर आठ के सभासद विमला देवी ने दयानंद वैदिक कॉलेज पुस्कालय चौराहे पर जननायक कर्पू्री ठाकुर की प्रतिमा लगाने और उनके नाम से चौराहे का नाम रखने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर सभी ने सममति जताई। बिना सभासदों के जानकारी के सफाई कर्मचारियों की भर्ती पर भी सभासदों ने सवाल उठाए और भर्ती पर रोककर जांच कराने की मांग की। पालिकाध्यक्ष ने मोक्षधाम के लिए 28.79 लाख और मंदिरों के सुंदरीकरण के लिए 1.99 करोड़ का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। इसके साथ ही सभी वार्ड और चौराहों पर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए एक हजार लाइट खरीदी जाएंगी। सफाई कर्मचारियों के लिए सफाई उपकरण के साथ 500 कूड़ा ठिलिया खरीद पर बात बनी।

पालिका की तरह से आय बढ़ाने के लिए पीपीपी मॉडल पर पांच स्थानों पर दुकान बनाने का प्रस्ताव पास हुआ। सभी वार्ड से सड़क निर्माण और साफ-सफाई की मांग की गई। जिस पर अध्यक्ष ने भरोसा दिया। हर वार्ड में सड़क का निर्माण और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। बैठक में सफाई निरीक्षक ओमप्रकाश चौधरी, कर निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, सभासद शायना, राजू मछली, जयशंकर द्विवेदी,रीना बानो, नगमा, मुबीना खातून आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed