फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Municipality will collect 20 percent additional tax

Jalaun News: पालिका वसूलेगी 20 प्रतिशत अतिरिक्त कर

Fri, 09 Aug 2024 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Municipality will collect 20 percent additional tax
डीएम की बैठक में निर्धारित हुआ लक्ष्य
विज्ञापन

- तीन साल से शासन से नहीं बढ़ा था कर का लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। पालिका क्षेत्र में नए कर के निर्धारण को लेकर प्रारूप तैयार कर लिया गया है। नए कर के आधार पर नगर पालिका को इस बार मौजूद लक्ष्य के सापेक्ष 20 प्रतिशत अधिक कर वसूली का लक्ष्य दिया गया है। जिलाधिकारी की बैठक के दौरान तीन साल से नही बढाए गए टैक्स के बाद अब 20 प्रतिशत अधिक कर की वसूली का लक्ष्य दिया गया है। इस नए लक्ष्य के हिसाब से अब नगर पालिका को नए कर के साधन जुटाने होंगे।
नगर पालिका हर साल गृहकर कर के साथ अन्य लागू कर को लक्ष्य के सापेक्ष वसूलती है। हर साल शासन से नए लक्ष्य में बढ़ोतरी भी की जाती है। लेकिन बीते तीन साल से शहर की पालिका में कर लक्ष्य में कोई वृद्धि नहीं हुई थी। जिसके चलते पुराने लक्ष्य पर नगर पालिका के अधिकारी वसूली कर रहे थे। डीएम राजेश कुमार पांडेय ने बुधवार को नगर निकाय की बैठक में निर्देश दिए कि कर वसूली में किसी भी तरह की लापरवाही न करें ।डीएम ने 20 प्रतिशत कर लक्ष्य बढा कर वसूलने के निर्देश नगर पालिका को जारी किए हैँ।
विज्ञापन

नगर पालिका को जो लक्ष्य अप्रैल में मिला था। उसके सापेक्ष अब 20 प्रतिशत अधिक कर की वसूली करनी होगी। अभी तक नगर पालिका शहर से गृहकर, सीवर टैंक सफाई, लाइसेंस फीस के साथ सभी मदों से करीब 5.81 करोड़ की वसूली कर रही है।जिसमें सिर्फ गृहकर कर में 1.17 करोड़ वसूली का लक्ष्य था। पांच महीने में लक्ष्य के सापेक्ष 56 लाख की वसूली हो चुकी है। 58 लाख की वसूली अभी शेष रह गई है। जिसके लिए कर्मचारी लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 4500 घरों से नहीं हो पा रही कर की वसूली
शहर में नगर पालिका करीब 55 हजार घरों से कर की वसूली करती है। तीन साल पहले इन घरों पर कर की वृद्धि भी की थी। लेकिन अभी भी 4500 घरों से कर की वसूली नहीं हो पा रही है। जिसके लिए टीसी लगे हुए हैं। कर अधीक्षक की मानें तो जल्द इन घरों को भी कर की जद में ले लिया जाएगा। जिससे राजस्व में बढ़ोतरी होगी।


वर्जन-
शासन से हर साल लक्ष्य में बढ़ोतरी होती है। लेकिन तीन साल से कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी। डीएम ने बैठक करते हुए लक्ष्य में बढ़ोतरी की है।जिससे अब राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी। सभी टीसी को निर्देशित कर दिया है। जो बकाया घरों से कर नहीं वसूला जा रहा है। उनको भी कर के दायरे में लाया जाए।
गणेश प्रसाद, कर अधीक्षक, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed