फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Muhammadabad treated by a team of doctors

मुहम्मदाबाद में डाक्टरों की टीम ने किया इलाज

Thu, 08 Sep 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Thu, 08 Sep 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Muhammadabad treated by a team of doctors
मुहम्मदाबाद में मृतक की बीमार दादी रानी बाई का हाल जानते चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला

मुहम्मदाबाद (जालौन)। क्षेत्र में बुधवार को बालक सागर वर्मा पुत्र उमाचरन की बुखार से मौत होने के बाद गुरुवार को डाक्टरों की टीम ने डेरा डाल दिया। डकोर पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी इदरीस मुहम्मद समेत उनके अधीनस्थ चिकित्सकों ने ग्राम मुहम्मदाबाद पहुंच कर बीमारों का इलाज किया। गंभीर रूप से बीमार रानीबाई (60) को जिला अस्पताल उरई में भर्ती कराया।   मृतक बालक की मां सुंदरी पत्नी उमाचरन व छोटा पुत्र आयुष 6 वर्ष का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इसके बाद टीम ने गांव में अन्य पीड़ितों को देखकर दवाएं दीं। टीम ने गांव की साफ सफाई पर चिंता जाहिर करते हुए बताया कि दूषित पानी से बीमारी फैल रही है। एमओआईसी इदरीस मुहम्मद ने 9 सितंबर को गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण के साथ दवाएं दी जाएंगी। इस दौरान उनके साथ टीम में स्वास्थ्य पर्यवेक्षक डॉ. राजेश वाजपेयी, बीएचडब्ल्यू रविन्द्र वर्मा, नीतेश गुप्ता, आशा नसरीन, उज्जला, रुब्बा, अनीता उपस्थित रहीं।                       

विज्ञापन


डेंगू की हुई पुष्टि, कुठौंदा पहुंची स्वास्थ्य टीम
पीएचसी डकोर अंतर्गत गांव कुठौंदा में विचित्र बीमारी से संजय कुमार 22 वर्ष रामप्रकाश निवासी कुठौंदा के ब्लड सैंपल को जांच के लिए आगरा भेजा गया। यहां उसे डेंगू होने की पुष्टि हुई। इसकी सूचना पीएचसी डकोर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. इदरीस मुहम्मद को दी गई। उन्होंने स्वास्थ्य पर्यवेक्षक डॉ. राजेश वाजपेयी, बीएचडब्ल्यू रविन्द्र वर्मा, नीतेश गुप्ता को गांव भेजा। यहां टीम ने संजय के घर के आसपास के शोभारानी, प्रीती नागर, गीता नागर, हर्ष, कशिश, आराधना, साजिया जयराम, रामप्रकाश नागर, ममता, रक्षा, राधिका, पार्वती आदि डेढ़ दर्जन से अधिक ग्रामीणों का ब्लड सैंपल लिया है।
विज्ञापन


ऐरी गांव भी बीमारी की चपेट में
संक्रामक बीमारियां ने पीएचसी डकोर के गांव ऐरी में भी पांव पसार लिया है। यहां एक दर्जन ग्रामीण बीमार हैं। इनमें रामकली 60 वर्ष पत्नी रामसनेही, मन्नू 35 वर्ष पत्नी रामकेश, कुसमा देवी 50 वर्ष पत्नी हरगोविंद, ममता 30 पत्नी उमाशंकर, संतोषी 40 वर्ष पत्नी किशोरी आदि का कहना है कि उन्हें बुखार, सिरदर्द, पैरों में सूजन आदि से पीड़ित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed