{"_id":"5787d91a4f1c1b081b13f3d6","slug":"mr-dodeshwar-temple-submerged-by-rising-water-level-in-yamuna","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना का जलस्तर बढ़ने से श्री ढोडेश्वर मंदिर डूबा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना का जलस्तर बढ़ने से श्री ढोडेश्वर मंदिर डूबा
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Thu, 14 Jul 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
यमुना का बढ़ता जलस्तर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालपी (जालौन)। यमुना का जलस्तर बढ़ने से कालपी का श्री ढोडे़श्वर मंदिर घाट डूब गया है। इसके अलावा तरीबुल्दा स्थित शव दाह स्थल में भी यमुना की बाढ़ का पानी भर गया है। यमुना किनारे लगी सब्जी की बारियों में भी पानी भरने से सब्जियां नष्ट होने लगीं हैं। यमुना पट्टी के किनारे के गांवों में लोग बाढ़ से बचने के लिए ऊंची जगहों पर बसने लगे हैं। केंद्रीय जल आयोग के अफसरों का कहना है कि यमुना में पानी धीमी रफ्तार से घट बढ़ रहा है।
विज्ञापन
पिछले एक सप्ताह से यमुना में पानी बढ़ना शुरू हुआ है। धीमी रफ्तार से यमुना में पानी बढ़ रहा है। गुरुवार शाम 6 बजे बढ़ते यमुना का जलस्तर 101.34 मीटर मापा गया। यमुना में पानी बढ़ने से श्री ढोडे़श्वर मंदिर घाट पूरी तरह से डूब गया है। इसके अलावा पीला घाट व बिहारी घाट की सीढ़ियों में भी पानी भर गया है। तरीबुल्दा स्थित शवदाह गृह में भी पूरी तरह से पानी भर गया। यमुना की बाढ़ में बड़ी संख्या में मछलियां बह कर आ रही है। यमुना की बारियां पूरी तरह से नष्ट हो चुकी हैं। यमुना पट्टी में सब्जियां बोकर जीवन या पन करने वाले बुरी तरह से परेशान है। यमुना किनारे के वाशिंदे गांव में सामान समेट कर ऊंची जगहों पर बसना शुरू हो गए हैं। केंद्रीय जल आयोग के स्थल प्रभारी संदीप कुमार व ज्ञान प्रकाश का कहना है कि यमुना में पानी धीमी रफ्तार से घट बढ़ रहा है। यमुना अभी भी खतरे के निशान से 6.66 मीटर नीचे है।
विज्ञापन
डबल लाइन रेलवे का काम बंद
यमुना नदी पर बन रहा डबल लाइन रेलवे का काम बंद हो गया है। गुरुवार की सुबह पानी के तेज बहाव के चलते निर्माण कंपनी की रिपोर्ट पर उच्चाधिकारियों ने स्थाई रूप से काम रोकने के निर्देश दिए हैं। एक छोटे स्टीमर से निर्माण कार्य केे कर्मचारियों ने काम कर रहे कर्मचारियों को यमुना से बाहर निकलवाया। अफसरों ने कहा कि जब तक जलस्तर नीचे नहीं जाता है, तब तक काम करना असंभव है।
विज्ञापन