{"_id":"69bc4aac65f741100108b9f7","slug":"mothers-learn-the-tricks-of-raising-children-orai-news-c-224-1-ori1005-141845-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: माताओं ने सीखे बच्चों के लालन-पालन के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: माताओं ने सीखे बच्चों के लालन-पालन के गुर
विज्ञापन
कुठौंद। ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय शंकरपुर परिसर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बुधवार को माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं ने भाग लेकर बच्चों के लालन-पालन, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण गुर सीखे।
कार्यक्रम के तहत माताओं को बताया गया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में उनकी भूमिका सबसे अहम होती है। उन्हें बच्चों की देखभाल के साथ-साथ उनके मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक विकास पर भी ध्यान देने की जानकारी दी गई। साथ ही माताओं को बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा के लिए घर से ही तैयार करने के तरीके भी समझाए गए।
खंड शिक्षा अधिकारी कुठौंद रंगनाथ चौधरी ने बताया कि सरकार द्वारा इस कार्यक्रम के लिए प्रत्येक विद्यालय को धनराशि उपलब्ध कराई गई है, ताकि माताओं को जागरूक कर बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम प्रत्येक माह आयोजित किया जाएगा और हर माह एक निर्धारित विषय पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मतदाता जागरूकता अभियान भी चलाया गया। इसमें महिलाओं को मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। अंत में बच्चों को पुस्तकें वितरित कर उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अजय पाण्डेय, सहायक अध्यापक अक्षय गुप्ता, रूपाली, अपर्णा, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री विश्वमोहिनी शुक्ला, माया देवी सहित ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।