फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   mother,temple,Shiv,colony,city

बोल बम और हर हर महादेव के उद्घोष से गूंजे शिवालय

Tue, 01 Mar 2022 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
mother,temple,Shiv,colony,city
सरावन स्थित भूरेश्वर मंदिर दर्शन के लिए लाइन में लगे भक्त - फोटो : ORAI
उरई। महाशिवरात्रि पर मंगलवार को शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर में तीन बजे मंगला आरती के बाद मंदिरों के पट भक्तों के दर्शन के लिए खोले गए। इसके बाद भक्तों ने बम-बम भोले के उद्घोष के साथ पूजा अर्चना की। इस दौरान कई जगह शिव बरात के साथ-साथ कई जगह भंडारे का आयोजन किया गया। मंगलवार का दिन होने के कारण हनुमान मंदिरों में भी चहलपहल रही।
विज्ञापन

शहर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों की ओर से विश्ेाष शिव बरात निकाली गई। इसमें नन्हें-मुन्ने बच्चे भगवान शिव, माता पार्वती की वेषभूषा धारण किए हुए थे। इसके अलावा हुल्की माता मंदिर, ठड़ेश्वरी मंदिर, नीलकंठ मंदिर, सिद्ध महाकालेश्वर मंदिर, लक्ष्मी मंदिर, संतोषी माता मंदिर आदि में भी भक्तों की भीड़ रही। कोंच रोड स्थित कांशीराम कालोनी के पास नागेश्वर मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। उधर, सरावन के भूरेश्वर मंदिर भी भक्तों का सैलाब उमड़ा।
विज्ञापन

-------------------------------
फोटो-8-मुहम्मदाबाद में घोड़े पर सवार भगवान शिव की वेशभूषा में युवक। संवाद
फोटो-9-डकोर में रुद्राभिषेक के बाद कीर्तन करते श्रद्धालु। संवाद
फोटो-10-डकोर के भोलेनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करते लोग। संवाद
फोटो-11-मुहम्मदाबाद की शिव बरात में नृत्य करते युवा। संवाद
शिव बरात में झूमे श्रद्धालु
मुहम्मदाबाद।। कस्बा डकोर व मुहम्मदाबाद गांव में शिव बरात निकाली गई। इसमें हाथी, घोड़े और डीजों ने बरात की शोभा बढ़ाई। बरात में मुस्लिम भाइयों ने भी शामिल होकर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की। इस दौरान रमेश राजपूत, बालस्वरूप, अशोक पाठक आदि रहे। डकोर कस्बे में शिव मंदिर में डॉ. चंद्रपाल यादव, शिशुपाल यादव, ब्लाक प्रमुख नेहा यादव आदि ने हवन-पूजन कर देश की खुशहाली मांगी। इसके बाद शिव मंदिर से बैंडबाजों के साथ शिव बरात निकली। शिव बरात का जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। भक्तों को शरबत और शीतल जल व लड्डुओं का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान राधे राजपूत, रिसालत बाबा, जीशान, तालिब आदि ने व्यवस्थाएं संभालीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
फोटो-21-माधौगढ़ में शिव बरात में झांकी का दृश्य। संवाद
फोटो-22-माधौगढ़ में कावड़ लेकर जाता बालक। संवाद
आकर्षक झांकी को सम्मानित किया
माधौगढ़। महाशिवरात्रि पर रामेश्वर मंदिर से शिव बरात निकाली गई। बरात में श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते चल रहे थे। वही घोड़ा, बग्घी, झांकी बरात की शोभा बढ़ा रही थी। आयोजक डॉ. रत्नेश शर्मा, काजू उदैनिया, रामराजा शर्मा आदि ने सहयोग किया। समिति की ओर से आकर्षक झांकी को पुरस्कृत भी किया गया। (संवाद)
-----------------------------
फोटो-26-कालपी में शिव बरात में नाचते श्रद्धालु। संवाद
धार्मिक रीति रिवाजों के साथ मनाया पर्व
कालपी। महाशिवरात्रि पर नगर में भक्तों के जयकारों के बीच सांकेतिक शिव बरात निकाली गई। बरात का जगह-जगह स्वागत किया गया। मां वनखंडी देवी मंदिर के महंत जमुनादास के सानिध्य में परंपरागत धार्मिक रीति रिवाजों के साथ शिवबरात निकाली गई। इसमें भारत सिंह यादव, धर्मेंद्र चौहान, अजीत यादव आदि मौजूद रहे। (संवाद)
----------------------------
फोटो-23-महाकालेश्वर महाराज की पूजन अर्चन करते भक्त। संवाद
भोले बाबा का अभिषेक किया
कोंच। भगवान शंकर व मां पार्वती के पावन परिणयोत्सव का महान धार्मिक पर्व महाशिवरात्रि मंगलवार को श्रद्घा और भक्ति के साथ मनाया गया। नईबस्ती स्थित सिद्घेश्वर मंदिर में बड़े भोर से ही जलाभिषेक का सिलसिला प्रारंभ हो गया था। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की अर्चना कर बेलपत्र, धतूरे से पूजन किया। चंदकुआं स्थित प्राचीन भूतेश्वर मंदिर, मारकंडेयश्वर महाराज के मंदिर, ब्राह्मण महासभा परिसर में स्थित शंकर जी के मंदिर, शाला स्थित शंकर भगवान के मंदिर में रुद्राभिषेक किया और श्रीरामचरित मानस के अखंड पाठ का भी आयोजन किया गया। कोतवाली स्थित सिद्घेश्वर मंदिर, महाकालेश्वर, आनंदेश्वर आदि मंदिरों में भक्तों ने दर्शन किए। (संवाद)
--------------------------
फोटो-24-देवगांव आश्रम स्थित परमहंस बद्रीदास महाराज के दर्शन करते भक्त। संवाद
फोटो-25-देवगांव आश्रम में भंडारा छकते श्रद्धालु। संवाद
परमहंस बद्रीदास महाराज के दर्शन किए
कोंच। देवगांव के परमहंस बद्रीदास आश्रम में विशाल मेला लगा जिसमें गोलोकवासी परमहंस बद्रीदासजी महाराज के भक्तों ने गुरु के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस बार आश्रम का 50वां स्थापना दिवस भी मनाया गया। आश्रम के प्रबंधक मदन मोहन तिवारी, नारायणी तिवारी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
-------------------------------
फोटो-27-आटा के इटौरा में भगवान शिव और पार्वती बने बच्चों की आरती करती महिला श्रद्धालु। संवाद
फोटो-28-इटौरा में रुद्राभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद
रुद्राभिषेक के साथ रात्रि जागरण
आटा/रामपुरा। संदी गांव के पातालेश्वर मंदिर में भक्तों ने रुद्राभिषेक किया। परासन, आटा, अकोढ़ी, उरई कालपी आदि स्थानों से आए लोगों ने दर्शन कर पूजन किया। वहीं आटा इटौरा रोड स्थित संस्कृत विद्यालय में सिद्धेश्वर महादेव में मंदिर में लोगों ने जलाभिषेक किया और दूध चढ़ाया और हवन पूजन किया। उधर, रामपुरा नगर के प्राचीन शिव मंदिर का हजारों की संख्या में भक्तों ने पूजन किया। (संवाद)

--------------------
फोटो-17-जालौन सीएचसी स्थित महाकालेश्वर में रूद्राभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद
आस्था के साथ मनाया गया शिवरात्रि का पर्व
जालौन। शिवरात्रि के पर्व पर नगर व क्षेत्र के शिव भक्तों द्वारा शिव पूजन में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया गया। सुबह से ही शिव मंदिरों में शंखों आदि की धुने गूंजने लगीं। औरैया रोड स्थित नर्मेदेश्वर मंदिर, मोहल्ला चौधरयाना में स्थित शिव मंदिर, संकटमोचन मंदिर, ब्लाक परिसर स्थित शिव मंदिर, सीएचसी महाकालेश्वर शिव मंदिर, अलखिया मंदिर, मोहल्ला गणेशजी नगर के बड़ी माता मंदिर में दिनभर भक्तों की भीड़ लगीं रहीं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में खनुआं, उदोतपुरा, अमखेड़ा, लहचूरा, कुंवरपुरा, पहाड़पुरा, सारंगपुर, गायर, छिरिया सलेमपुर, सुढ़ार सालाबाद, लौना, छानी आदि गांवों में शिव मंदिरों पर शिवगीत, रामधुन, शिवपुराण महिमा सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed