{"_id":"6817bc6f2dde38cf410580e7","slug":"mother-and-daughter-fell-from-the-roof-while-trying-to-save-an-innocent-child-woman-died-orai-news-c-224-1-ori1001-128830-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: मासूम को बचाने की कोशिश में छत से गिरीं मां-बेटी, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: मासूम को बचाने की कोशिश में छत से गिरीं मां-बेटी, महिला की मौत
Mon, 05 May 2025 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Mon, 05 May 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
जालौन। छत पर खेल रही डेढ़ वर्षीय बच्ची छज्जे पर पहुंच गई। उसकी मां ने उसे वहां देखा तो वह भागकर उसे बचाने पहुंची और उसका संतुलन बिगड़ गया। इससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां महिला की मौत हो गई। जबकि बच्ची का इलाज चल रहा है।
पश्चिम बंगाल के जिला हुबली निवासी हासिम नगर में सोने चांदी की सफाई का काम करते हैं। वह कई महीनों से नगर के मोहल्ला नारोभास्कर में किराये के मकान में पत्नी शेख अरबिया (31) व डेढ़ वर्षीय बेटी एलविट व साले हुसैन के साथ रहते हैं। शनिवार शाम सात बजे पति व भाई काम पर गए थे। घर पर शेख अरबिया अपनी बेटी के साथ थी। शाम को मां बेटी छत पर चली गईं। तभी किसी का फोन आने पर महिला मोबाइल से बात करने लगी।
इसी दौरान छत पर खेल रही बच्ची छज्जे पर पहुंच गई। जब मां ने बच्ची को छज्जे पर देखा तो उसे बचाने के चक्कर में वह भागकरपहुंची और उसे पकड़ने लगी। तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और दोनों छत से गिर गए। नीचे गिरने की वजह से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। मोहल्ले के लोगों ने इसकी जानकारी पति को दी और दोनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान शेख अरबिया की मौत हो गई। जबकि डेढ़ वर्षीय एलविट का इलाज चल रहा है।