फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Monitoring of 14 passengers returning from abroad

विदेश से लौटे 14 यात्रियों की हो रही निगरानी, किसी में नहीं मिले कोरोना के लक्षण

Wed, 18 Mar 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Monitoring of 14 passengers returning from abroad
कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्कता बरत रहा है। विदेश यात्रा से लौटे नागरिकों की निगरानी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग को जो आंकड़े शासन से मिले है, उसके मुताबिक जिले के 14 लोग विदेश से लौटे है, ऐसे लोगों की 14 दिन तक निगरानी की जा रही है। हालांकि किसी भी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण नहीं मिले है, फिर भी ऐहतियात के तौर पर उनकी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

संचारी रोग के नोडल अधिकारी व एसीएमओ डा. सत्यप्रकाश ने बताया कि अब तक 14 लोग विदेश यात्रा से लौटे है। ऐसे लोगों को सूचना मिलने पर विभाग ने उनकी स्थानीय स्तर पर निगरानी की गई थी।
विज्ञापन

पांच यात्रियों की निगरानी 14 दिन पूरे होने पर बंद कर दी गई है, जबकि नौ यात्रियों की निगरानी इस समय की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग कोरोना को लेकर अलर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को सतर्कता बरतने और साफ-सफाई रखने के लिए सचेत किया जा रहा है। जिला अस्पताल और मेडिकल कालेज में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है, जबकि बोहदपुरा में क्वारन टाइन वार्ड बनाया गया है।
डीसीपीएम डा. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जिले की ग्रामीण क्षेत्र की 1207 और शहरी क्षेत्र की 45 समेत कुल 1252 आशाओं को संचारी रोगों की जागरुकता के लिए लगाया गया है। आशाओं के साथ आंगनबाड़ी और सहायिका भी घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही है।
घर-घर दी जाएगी दस्तक
सीएमओ कार्यालय में संचारी माह के अंतर्गत 16 से 31 मार्च तक चलने वाले दस्तक अभियान के तहत नगरीय क्षेत्र की एएनएम को प्रशिक्षण दिया गया। जिला मलेरिया अधिकारी डा. जीएस स्वर्णकार ने बताया कि दस्तक अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों के साथ कोरोना को लेकर भी जागरुकता फैलाने का काम करेगी।
फोटो-13- तहसील सभागार में आयोजित बैठक में संबोधित करते डा. विनोद राजपूत।
लेखपाल गांव में जाकर कोरोना के लिए जागरुकता फैलाए
संवाद न्यूज एजेंसी
माधौगढ़। तहसील परिसर पर एसडीएम की मौजूदगी में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अधिवक्ता, लेखपालों के साथ बैठक की। बैठक में अधिकारियों ने कोरोना के बचाव के लिए भीड़भाड़ वाले स्थान से बचने की सलाह दी।

एसडीएम सालिकराम ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए साफ-सफाई रखें। बाहर से आने वाले बीमार व्यक्तियों की जानकारी अस्पताल में दे। चिकित्सा प्रभारी डाक्टर विनोद राजपूत ने कहा कि कोरोना वायरस नाक, आंख व मुंह के रास्ते से फैलता है। उन्होंने लेखपाल को आगाह करते हुए कहा कि गांव में बाहर से आने वाले व्यक्ति की पहचान करें। किसी व्यक्ति को तेज बुखार, खांसी, सांस लेने में दिक्कत हो तो ऐसे व्यक्ति की जानकारी पर उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराए। तहसीलदार प्रेमनारायण ने कहा कि लेखपाल गांव में बैठक कर ग्रामीणों को कोरोना बचाव के प्रति सजग करें, साथ ही लोगों को साबुन से हाथ धोने की सलाह दें, परिवार के सदस्यों को भी हाथ धुलवाने को जागरूक करें। इस दौरान अधिवक्ता रामकुमार द्विवेदी, जितवार सिंह, श्यामू सेंगर, विपिन सिंह, प्रभूदयाल चतुर्वेदी, अंकित सोनी, पंचम लाल, मंसूर खान, शिवभजन, तपस्या गौतम, मनीष आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed