फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Monitoring committees will be activated again

फिर सक्रिय की जाएंगी निगरानी समितियां

Thu, 08 Apr 2021 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Monitoring committees will be activated again
जालौन। कोरोना की दूसरी लहर और कोरोना संक्रमितों के बढ़ते हुए आंकड़ों को देखते हुए नगर में सभासदों के नेतृत्व में निगरानी समिति का गठन किया जा रहा है। यह हालातों पर नजर बनाए रखेगी। यह बात नगर पालिका के ईओ डीडी सिंह ने कही।
विज्ञापन

ईओ डीडी सिंह ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर आ चुकी है। कोरोना के मामलों में तेजी से वृद्धि दर्ज की जा रही है। हालत यह है कि कई शहरों में रात्रि कर्फ्यू लगा दिया गया है ऐसे में हालातों को सामान्य बनाए रखने के लिए पूर्व में बनाई गई निगरानी समिति को एक बार फिर सक्रिय किया जाना आवश्यक है। सभासदों के नेतृत्व में नगर के सभी 25 वार्डों में निगरानी समिति का गठन किया जा रहा है।
विज्ञापन

सदस्यों को इंफ्रारेड थर्मामीटर एवं पल्स ऑक्सीमीटर पहले ही उपलब्ध कराए जा चुके हैं। मोहल्ला निगरानी समिति के सदस्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वह मोहल्ले में 45 वर्ष से अधिक सभी व्यक्तियों को कोरोना का टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें। आवश्यक को तो उन्हें सीएचसी तक लेकर जाएं। यदि उनके पास एनरॉइड मोबाइल हो उसमें आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराएं। चिह्नित व्यक्तियों की कोविड जांच, मोहल्ले में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या, बाहर से आए हुए लोगों की जांच एवं वैक्सीनेशन के आंकड़े भी समिति के पास होने आवश्यक हैं ताकि सूचना मांगे जाने पर सदस्य तुरंत अधिकारियों को उक्त सूचना से अवगत करा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed