{"_id":"5ecd55c58ebc3ee532420b3c","slug":"monitoring-committees-should-be-more-active-orai-news-knp5621739148","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगरानी समितियां ज्यादा सक्रिय हों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगरानी समितियां ज्यादा सक्रिय हों
विज्ञापन
ग्राम पड़री के क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी
- फोटो : ORAI
कोंच/जालौन। शासन से नामित नोडल अधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने मंगलवार को कोंच तहसील का निरीक्षण कर स्थानीय अधिकारियों व निगरानी समितियों केे लोगों के साथ बैठक की। उन्होंनेे निगरानी समितियों को अधिक सक्रिय बनाए जाने की जरूरत पर जोर देकर कहा कि इन समितियों को होम क्वारंटीन में रह रहे लोगों पर कड़ी निगाह रखें और अगर कोई भी बाहर घूमता दिखे तो उसके बारेे में प्रशासन को अवगत कराएं।
उन्होंनेे कहा कि प्रवासी श्रमिकों को अगर किसी तरह की समस्या है तो उसका निराकरण करें। प्रवासी श्रमिकों के राशनकार्ड व जॉबकार्ड बनवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। ग्राम पड़री, पनयारा, सिमिरिया, कैथी पहुंचे नोडल अधिकारी ने निगरानी समितियों से जानकारी लेकर बाहर से लौटे लोगों को 21 दिन होम क्वारंटीन रहनेे की हिदायत दी। इस दौरान एसडीएम अशोक कुमार, लेखपाल नरेंद्र गुप्ता, सचिव मनोज गौतम,राजकिशोर, सीमा, संतोषी, सुभाष पेेल,देवराज, बलबीर रजक आदि रहे।
जालौन संवाद के अनुसार गांवों में बाहर से आने वाले लोगों को क्वारंटीन के नियमों का पालन करना अनिवार्य है। यदि कोई क्वारंटीन के नियमों का पालन नहीं करता है तो उसकी जानकारी उन्हें दें। ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह निर्देश एसडीएम सुनील शुक्ला व तहसीलदार बलराम गुप्ता ने ग्राम कुसमरा एवं रूरा मल्लू में ग्राम निगरानी समिति के सदस्यों के साथ बैठक में दिए।