फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Mobile Recharge getting beaten by the young shopkeeper

मोबाइल रिचार्ज करवाने गए युवकों को दुकानदार ने पीटा

Tue, 21 Jun 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Tue, 21 Jun 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Mobile Recharge getting beaten by the young shopkeeper
मार पिटाई
मोबाइल रिचार्ज करवाने गए युवकाें का दुकानदार से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर दुकानदार ने अपने परिजनाें को बुला लिया और दोनाें पर लाठियाें से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से दुकान बंद कर भाग गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलाें को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घायलाें की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर
विज्ञापन


कार्रवाई की बात कही है।     काेंच कोतवाली के मुहल्ला पटेलनगर निवासी वैभव यादव (25) अपने साथी शिवम् (30) के  साथ बाइक से रविवार को उरई आया था। सोमवार को  देर शाम करीब आठ बजे वह बाइक से वापस अपने घर काेंच जा रहे थे। तभी उन्हाेंने एट थाना क्षेत्र के गांव हरदोई गूजर में गांव के बाहर मोबाइल रिचार्ज की दुकान पर रिचार्ज कराया। युवकाें का आरोप है कि दुकानदार अधिक
विज्ञापन


पैसे मांग रहा था। इसी बात को लेकर दुकानदार व उनके बीच मारपीट हो गई। जैसे ही यह सूचना परिजनाें को हुई तो वह हाथाें में डंडा लेकर आ गए और दोनाें युवकों को घेर कर लाठियाें से हमला कर लहूलुहान कर दिया। आसपास के दुकानदाराें ने दोनाें को बचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर एट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलाें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घायलाें की तहरीर पर दबंग हमलवाराें के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed