फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   MLC reached the evaluation center, explained to the teachers

Jalaun News: मूल्यांकन केंद्र पहुंचे एमएलसी, शिक्षकों को समझाया

Thu, 21 Mar 2024 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 21 Mar 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
MLC reached the evaluation center, explained to the teachers
उरई। जिले के चार केंद्रों में चल रहे यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में बुधवार को 36645 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन कार्य के दौरान शिक्षक एमएलसी डॉ. बाबूलाल तिवारी भी मूल्यांकन केंद्र पहुंचे। उन्होंने शिक्षक साथी की हत्या से आक्रोशित शिक्षकों को समझाया। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में सरकार से उचित कार्रवाई कराएंगे। किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की समस्याएं भी सुनी।
विज्ञापन

जीआईसी में इंटरमीडिएट के चल रहे मूल्यांकन में बुधवार को आवंटित 128433 उत्तर पुस्तिकाओं में 14540 उत्तर पुस्तिकाएं जांचीं गई। अब तक 44509 उत्तर पुस्तिकाएं जांचीं जा चुकी है। इसी तरह सनातन धर्म इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जारी है। यहां पर आवंटित 50678 उत्तर पुस्तिकाएं में आज 7506 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। अब तक यहां पर 28112 उत्तर पुस्तिकाएं जांचीं गई। गांधी इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की आवंटित उत्तर पुस्तिकाओं में 4832 उत्तर पुस्तिकाएं जांंची गई। अब यह यहां 17211 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। बीएमटी इंटर कॉलेज आटा में आवंटित 65535 में बुधवार को 9767 उत्तर पुस्तिकाएं जांचीं गई। यहां अब तक 36181 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed