{"_id":"60abe88e8ebc3e4b310db1c4","slug":"mla-s-siege-demand-for-phc-adoption-orai-news-knp630204950","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक का घेराव, पीएचसी गोद लेने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक का घेराव, पीएचसी गोद लेने की मांग
विज्ञापन
जालौन। पीएचसी छिरिया सलेमपुर में निरीक्षण के लिए पहुंचे सदर विधायक का गांव के लोगों ने घेराव कर पीएचसी को गोद लेने की मांग की। विधायक ने उन्हें पीएचसी की सुविधाओं को बेहतर बनाने का आश्वासन दिया।
सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा सोमवार की दोपहर पीएचसी छिरिया सलेमपुर में निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने कोरोना जांचों के साथ ही अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। पीएचसी प्रभारी डॉ. आरके राजपूत ने बताया कि जो कोरोना संक्रमित व्यक्ति हैं, उन्हें कोरोना मेडिसन किट उपलब्ध कराई जा रही है।
प्रधान सोनल तिवारी ने बताया कि अस्पताल में लगभग छह माह से एंबुलेंस खराब खड़ी हुई है। या तो एंबुलेंस सही करा दी जाए या फिर अस्पताल परिसर से हटवा दिया जाए। अस्पताल परिसर में नालियां चोक होने की वजह से बारिश होने पर अस्पताल गेट व आवासों के बाहर जलभराव हो जाता है। ऐसे में मरीजों और डॉक्टरों को अस्पताल पहुंचने में दिक्कत होती हैं।
विज्ञापन
उन्होंने जननी सुरक्षा वार्ड में महिलाओं के लिए कूलर व पानी की भी व्यवस्था कराने की मांग की। सीएम योगी के प्रत्येक विधायक को एक पीएचसी अथवा सीएचसी गोद लिए जाने के निर्देश पर ग्रामीणों ने सदर विधायक का घेराव कर उनसे पीएचसी को गोद लिए जाने की मांग की। विधायक ने आश्वासन दिया कि पीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाया जाएगा। इस दौरान धीरज बाथम, धर्मेंद्र सिंह चौहान, रामू गुप्ता, संतोष गुप्ता, डॉ. मुकेश राजपूत, पीएन शर्मा आदि मौजूद रहे।