फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   mla,ado,DPRO,mobile,block

आंगनबाड़ी वर्करों को विधायकों ने बांटे स्मार्ट फोन

Tue, 09 Nov 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
mla,ado,DPRO,mobile,block
कोंच। शासन की ओर से स्मार्ट फोन वितरण योजना के तहत मंगलवार को कोंच खंड विकास कार्यालय में आंगनबाड़ी कर्मचारियों को इलाकाई विधायक मूलचंद्र निरंजन व उरई सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने संयुक्त रूप से स्मार्ट फोन दिए। फोन पाकर कर्मचारियों के चेहरे खिल गए। बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा संयोजित कार्यक्रम में ब्लाक क्षेत्र की कुल 180 कर्मचारियों को स्मार्ट फोन दिए गए।
विज्ञापन

विधायकों ने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मचारियों को क्षेत्र में विभागीय कार्य करने में जिन समस्याओं का सामना करना पड़ता था। वह समस्या शासन द्वारा स्मार्ट फोन वितरित किए जाने से दूर होंगी और विभागीय कार्य बगैर किसी व्यवधान के संपन्न किए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी विभागों में शासन द्वारा हर वो जरूरत पूरी की जा रही है जिससे विभागीय कार्य का ठीक तरह से क्रियान्वित हो सकें। डीपीआरओ अवधेश सिंह ने विभागीय कार्यों के बारे में जानकारी दी। संचालन तकनीकी सहायक राजीव रेजा ने किया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शीलू निरंजन, एडीओ नरेशचंद्र दुबे, विपिन गुप्ता, कुसुम निरंजन, सभासद सुनील शर्मा, दीपक राजपूत, बिरजू महाराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed