फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Mistakes found during inspection, warning to many teachers

निरीक्षण में मिलीं गड़बड़ियां, कई शिक्षकों को चेतावनी

Sat, 19 Oct 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Mistakes found during inspection, warning to many teachers
बीएसए राजेश शाही स्कूल में निरीक्षण करते - फोटो : ORAI
उरई। बीएसए राजेश कुमार ने शुक्रवार को आधा दर्जन से अधिक स्कूलों का निरीक्षण किया। जिसमें पुस्तकों व यूनिफार्म का वितरण न करने और स्कूलों में कई गड़बड़ियां मिलने पर कई शिक्षकों पर कार्रवाई की गई। एक शिक्षामित्र व दो रसोइयों का मानदेय रोका गया। लापरवाही पर शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन

बीएसए ने प्राइमरी स्कूल परधानी का औचक निरीक्षण किया। इसमें शिक्षामित्र हेमंत कुमार अनुपस्थित मिले। स्कूल का फर्श टूटा था, सफाई पुताई भी नहीं हुई थी। इस पर प्रधानाध्यापक को चेतावनी देते हुए शिक्षामित्र का वेतन रोकने का आदेश दिया। इसके बाद खकसीस के प्राइमरी स्कूल प्रथम में 167 के सापेक्ष 77 बच्चे मौजूद मिले। पुस्तकों व ड्रेस का वितरण शत प्रतिशत नहीं किया गया था। इस पर प्रधानाध्यापक विकास बाबू का वेतन रोक दिया गया। साथ ही सहायक अध्यापक लल्ला सिंह व मलखान सिंह को चेतावनी दी गई। कन्या प्राइमरी स्कूल में 97 के सापेक्ष 47 छात्राएं ही मौजूद मिलीं। यहां भी यूनिफार्म व पुस्तकें वितरित नहीं की गई थी। इस पर प्रधानाध्यापक से एक हफ्ते में स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन

प्राइमरी स्कूल द्वितीय में मिडडे मील के नाम पर केवल आलू की सब्जी बनी थी। प्रधानाध्यापक सत्यनारायण निरंजन व्यवस्थाओं से बाबत संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। रसोइया अंजना व ज्योति गैरहाजिर मिली। इस पर प्रधानाध्यापक व रसोइयों के वेतन रोकने के निर्देश दिए। प्राइमरी क्योलारी में प्राइमरी स्कूल, कन्या प्राइमरी स्कूल व उच्च प्राथमिक विद्यालय एक ही परिसर में संचालित मिले। निरीक्षण में पाया गया कि कायाकल्प योजना के तहत तीनों स्कूलों में कोई काम नहीं कराया गया। इस पर प्रधानाध्यापक से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार, खंड शिक्षा अधिकारी रामगोपाल ने शुक्रवार को मुहम्मदाबाद के इस्लामिया स्कूल, जूनियर हाईस्कूल व प्राइमरी स्कूल व ऐरी के प्राइमरी व जूनियर हाईस्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रेरणा एप मोबाइल पर लोड करने के शिक्षकों को निर्देश दिए। उन्होंने मिड डे मील की गुणवत्ता भी परखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed