{"_id":"6a7232523d252e10a90fb5c4","slug":"mischief-by-placing-a-piece-of-cement-on-the-railway-line-orai-news-c-224-1-ori1005-147796-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: रेल लाइन पर सीमेंट का टुकड़ा रखकर की शरारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: रेल लाइन पर सीमेंट का टुकड़ा रखकर की शरारत
विज्ञापन
उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड पर रेल लाइन पर सीमेंट-कंक्रीट का टुकड़ा रखकर ट्रेन संचालन को खतरे में डालने वाले एक युवक को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
सोमवार देर रात करीब एक बजे एलटीटी- गोरखपुर एक्सप्रेस (20103) के चालक ने कंट्रोल को सूचना दी कि चौरा और पुखरायां रेलवे स्टेशनों के बीच किलोमीटर संख्या 1285/28 पर इंजन किसी ठोस वस्तु से टकरा गया है। सूचना मिलते ही आरपीएफ उपनिरीक्षक राम किशोर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इंजीनियरिंग विभाग के पवन कुमार वर्मा भी टीम के साथ पहले से मौजूद थे। संयुक्त निरीक्षण में रेल लाइन पर करीब नौ इंच लंबा और पांच इंच चौड़ा सीमेंट-कंक्रीट के फाउंडेशन का टूटा हुआ टुकड़ा मिला। बाद में सीएलआई झांसी और ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने भी मौके का निरीक्षण कर संयुक्त जांच रिपोर्ट तैयार की।
संयुक्त टीम ने आसपास सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान रेलवे की पुरानी बिल्डिंग के पास एक संदिग्ध युवक छिपा मिला। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि एक दिन पहले रेलवे कर्मचारियों ने ओवरब्रिज के नीचे कंटीले तार लगाकर रास्ता बंद कर दिया था, जिससे वह नाराज था। इसी बात को लेकर कर्मचारियों से उसका विवाद भी हुआ था। गुस्से में उसने पास में पड़ा सीमेंट-कंक्रीट का टुकड़ा उठाकर रेल लाइन पर रख दिया। आरोपी ने बताया कि उसका इरादा ट्रेन को दुर्घटनाग्रस्त करने का नहीं था, बल्कि उसने यह हरकत शरारत में की थी।
विज्ञापन
आरपीएफ ने आरोपी के खिलाफ पुखरायां आरपीएफ पोस्ट में रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
करीब एक घंटे प्रभावित रहा ट्रेन संचालन
घटना के बाद एलटीटी- गोरखपुर एक्सप्रेस रात 2:20 बजे पुखरायां स्टेशन पहुंची, जहां चालक ने क्षतिग्रस्त इंजन के साथ आगे जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद दूसरा इंजन मंगाया गया। नया इंजन लगाए जाने के बाद ट्रेन रात करीब 3:15 बजे गंतव्य के लिए रवाना हुई। इस दौरान लगभग एक घंटे तक ट्रेन खड़ी रही, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।