फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Minor overflow, 120 bighas of crops submerged in water.

Jalaun News: माइनर ओवरफ्लो, 120 बीघा फसल पानी में डूबी

Thu, 18 Dec 2025 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Minor overflow, 120 bighas of crops submerged in water.
उरई/रामपुरा। विकासखंड रामपुरा क्षेत्र के मई और बूढ़ेरा मौजे में समय पर सफाई न होने से नहर व बंबे के ओवरफ्लो और पटरी से रिसाव के कारण किसानों की करीब 120 से अधिक बीघा फसल पानी में डूब गई। मंगलवार रात से लगातार बढ़ते जलस्तर ने खेतों को तालाब में तब्दील कर दिया। इससे गेहूं, सरसों, चना और मटर की फसल को भारी नुकसान की आशंका है। विभागीय लापरवाही की वजह से किसानों को खुद ही मेड़ ऊंची कर फसल बचानी पड़ रही है।
विज्ञापन



रामपुरा क्षेत्र में एक दिन पहले बंबे का पानी ओवरफ्लो होने से मल्हानपुरा गांव तक नहर का पानी घरों और खेतों में घुस गया था। इसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे अधिकारियों व कर्मचारियों ने पानी के वेग को कम करवाकर और नहर में मिट्टी डलवाकर पानी को गांव की ओर जाने से रोका था।
विज्ञापन

वहीं, विभागीय लापरवाही से बुधवार की सुबह मई और बूढ़ेरा के खेतों में तेजी से पानी भरने लगे। किसानों को जानकारी होने पर वह पहुंचे और अपनी-अपनी मेड़ों को ऊंचा कर पानी को भरने से बचाने लगे, लेकिन फिर भी करीब 120 बीघा फसल में पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की मटर, मसूर, सरसों आदि फसल पूरी तरह पानी में डूब गई है। मई गांव निवासी किसान दिनेश कुमार ने बताया कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों को नहर का जलस्तर कम करने का निवेदन किया गया था, लेकिन पानी कम होने के बजाय और बढ़ गया। इससे रवि, राजेंद्र सिंह, उमा सिंह, प्रेम सिंह, चंदन, राजपाल सिंह, राजकुमार समेत कई किसानों की फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि नहर की पटरी हाल ही में बनाई गई थी, लेकिन फुल गेज पर पानी चलने के कारण पटरी रिसाव पकड़ गई और आसपास के खेतों में दूर-दूर तक पानी फैल गया।
किसानों का कहना है कि पानी भरने से फसल बचने की उम्मीद बहुत कम बची है। विभाग की लापरवाही का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि अगर वेग कम नहीं हुआ तो और फसल को नुकसान हो सकता है।




किसान सब तरफ से बर्बाद हो रहे


फोटो -22 शिव प्रताप सिंह

पहले ही वह बेमौसम बारिश व अन्य चीजों से जूझकर आए हैं। फसल को बचाने के लिए कई इंतजाम कर रहे हैं। वहीं, अब जिम्मेदारों की लापरवाही से उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। समझ में नहीं आ रहा है कि फसल को कैसे बचाएं।
- प्रताप सिंह, मई




फोटो -23 दिनेश सिंह।

किसानों को इस समस्या से न जूझना पड़े, इसके लिए विभागीय अधिकारियों को पहले से इंतजाम कर लेना चाहिए था। इससे उनकी फसल पर कोई असर नहीं पड़े। समय से पानी मिल नहीं रहा है, ऊपर से फसल और डूब रही है। अब क्या करें।
- दिनेश सिंह, मई


वर्जन

नहर की पटरी और बंबे पर रात से निगरानी की जा रही है और उच्चाधिकारियों को पानी कम कराने की जानकारी भेज दी गई है। जल्द पानी का स्तर नियंत्रण में लाने का प्रयास किया जा रहा है।

- शैलेंद्र कुमार, जेई, नहर विभाग



फोटो - 24 नहर की पटरी फटने से जलमग्न हुई फसल। संवाद

नहर की पटरी फटी, पचास बीघा फसल हुई जलमग्न
कुठौंद। ब्लॉक के कुरौली में नहर की पटरी फटने से करीब 50 बीघा फसल जलमग्न हो गई। अचानक आए पानी ने खेतों में खड़ी फसलों को पूरी तरह डुबो दिया। इससे किसानों की महीनों की मेहनत बर्बाद हो गई। किसान भूरे, कल्लू पांडेय, हनुमंत राठौर, राजू आदि ने बताया कि गेहूं और अन्य रबी फसलें बोआई के बाद तैयार भी नहीं हो पाईं थीं कि पानी भर जाने से नष्ट हो जाएंगी।

बताया कि विभागीय लापरवाही से खेतों में पानी इतनी वेग से भरा कि उसे रोका नहीं जा सका। आरोप है कि जब फसलों को सिंचाई की आवश्यकता थी, तब नहर में पानी नहीं छोड़ा गया। उस समय किसानों को महंगे डीजल और बिजली का उपयोग कर ट्यूबवेल से सिंचाई करनी पड़ी थी। अब जब फसलें उग आईं हैं तो बेवजह पानी को छोड़कर किसानों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन और सिंचाई विभाग से तत्काल सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की है। किसानों का कहना है कि दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed