फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Mild winter warms up the woolen clothing market

Jalaun News: हल्की सर्दी ने गर्म किया ऊनी कपड़ों का बाजार

Tue, 14 Nov 2023 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 14 Nov 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Mild winter warms up the woolen clothing market
उरई। दिवाली के दूसरे दिन से ही हल्की सर्दी का अहसास होने लगे है। गर्म कपड़े पहनकर लोग घर से निकल रहे। बाजारों में भी सर्दीयों का सामान बिकने लगा।
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह से ही हल्की धुंध छाई रही। जो देर शाम तक खत्म नहीं हुई। सूरज के भी तेवर नर्म रहे। जिससे हवाओं ने रुख ठंडा रखा। शाम होते-होते मौसम ठंडा हो गया। दोपहर में भी कोई खास धूप नहीं निकली। जिससे ठंड के आसार दिखने लगे। तापमान लुढ़कने से मौसम ने करवट बदली है। मंगलवार का तापमान अधिकतम 28 न्यूनतम 14 रहा। सुबह शाम को लोग गर्म कपड़े पहने हुए दिखाई दिए। बाजारों में भी गर्म कपड़े दुकानों पर सजा दिए गए हैं। बाजार में दुकानदारों ने बताया कि कई दिनों से दीपावली की तैयारियां चल रही थीं। इसके तुरंत बाद एक दम से मौसम ने करवट बदल ली। जिसके चलते दुकान सजाने में एक सप्ताह लगेगा। हिमालयन तिब्बती मार्केट में भी कई नए स्वेटर आए हैं। वहीं मार्केट के दुकानदार लक्ष्मण ने बताया कि इस बार महिलाओं के लिए नया लुक आया है। जिसमें कोर्ट अलग डिजाइन का है। बच्चों के लिए भी 400 रुपये से लेकर 2500 हजार तक के गर्म कपड़े मौजूद हैं। सभी सामान नेपाल का बना हुआ है। दिवाली तक मार्केट में कोई खास दुकानदारी नहीं हुई। लेकिन दो दिन से लोगों की भीड़ आने लगी है।




पालिका की तैयारी



सर्दी से पहले ही अलाव के टेंडर प्रक्रिया के लिए पालिका ने तैयारियां कर रखी हैं। जल्द टेंडर हो जाएंगे। शहर में पिछले वर्ष शुरुआत में आठ स्थानों पर अलाव जलना शुरु हुआ था। धीरे-धीरे सर्दी के अंतिम छोर पर 40 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई थी। इस बार शुरू में करीब दस प्रमुख चौराहों पर अलाव जलाए जाएंगे। उसके बाद जरुरत के हिसाब से अलाव बढ़ाए जाएंगे। पालिका ईओ विमलापति ने बताया कि एक रैन बसेरा उनका पहले से ही चल रहा है। अस्थाई दो रैन बसेरे बनाए जाते हैं। जिनको शासन के आदेश पर बनाया जाएगा। शासन का आदेश आने के बाद अलाव जलवाना शुरु किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed