फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Middle-aged man injured in dispute over lifting Mauranga dies

Jalaun News: मौरंग उठाने को लेकर हुए विवाद में घायल अधेड़ की मौत

Thu, 04 Apr 2024 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 04 Apr 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged man injured in dispute over lifting Mauranga dies
आटा। सड़क पर पड़ी मौरंग उठाने को लेकर पड़ोसियों में चले लाठी, डंडे से घायल अधेड़ की झांसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस घटना के बाद तीनों आरोपियों को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

आटा इटौरा मार्ग से निकल रहे ओवरलोड ट्रक चालकों को जैसे ही अधिकारियों के चेकिंग करने की भनक लगती है, तो वह ओवर लोड मौरंग को सड़क किनारे खाली कर देते हैं। जिस पर आसपास रह रहे लोग उसे समेटकर अपने घरों में डाल लेते हैं। 15 मार्च को भी सड़क किनारे फैली मौरंग को भरने के लिए कस्बा के ही निवासी शिवसिंह (55) का पड़ोसी राम सिंह उसके पुत्र सन्तोष व शीलू से विवाद हो गया। जिस पर लोगों ने बीच में आकर समझौता करा दिया। लेकिन देर रात रामसिंह अपने दोनों पुत्रों के साथ शिवसिंह के घर आ धमका।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपियों ने उसके सिर पर फावड़े से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया था। जहां गंभीर हालत होने पर उसे झांसी के लिए रेफर कर दिया गया था। शिवसिंह के पुत्र हिमांशू की तहरीर पर पुलिस ने जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में पिता पुत्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार देर रात शिव सिंह की झांसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसके दो पुत्र हिमांशू व बॉबी व पुत्री खुशबू है। उसकी मौत से पत्नी मुनिया सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह का कहना है कि मामले में आरोपियों को जेल भेज दिया है। धाराओं में बढो़त्तरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed