{"_id":"645bf46bea34d5b13207a9f9","slug":"middle-aged-man-died-during-treatment-in-bus-accident-orai-news-c-12-1-226749-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बस हादसे में इलाज के दौरान अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बस हादसे में इलाज के दौरान अधेड़ की मौत
Thu, 11 May 2023 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Thu, 11 May 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधौगढ़। महोई गांव के पास बरातियों से भरी बस व ट्रक की टक्कर से घायल हुए अधेड़ किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। अधेड़ की मौत की सूचना गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया।
बता दें कि बीते शनिवार को मढ़ेला निवासी मूलचंद बघेल के पुत्र सुनील, प्रमोद की बरात शिवशंकर गेस्ट हाउस ऊमरी गई थी। शनिवार देर रात बरातियों से भरी बस महोई के पास बस में डंपर ने टक्कर मार दी थी। इसमें बस की छत उड़ गई थी। हादसे में चालक चरन सिंह, परिचालक विकास सिंह, बराती रघुनंदन सिंह, कुलदीप सिंह व शिरोमन पाल समेत पांच की मौत हो गई थी।
13 लोग घायल हो गए थे। घटना में गंभीर रूप से घायल किसान ब्रजेंद्र सिंह का इलाज कानपुर चल रहा था। मंगलवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन शव को लेकर गांव पहुंचे कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी शशि सिंह,पुत्र ऋषि सिंह, पुत्री स्वीटी, शिंकी और शिवानी का रोकर बुरा हाल है। छोटी बेटी शिवानी के लिए लड़का देखकर आए थे।
विज्ञापन
माधौगढ़। मृतक के भाई देवेंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह का कहना है कि खेतीबाड़ी कर घर का खर्च चलाकर ब्रजेंद्र सिंह ने दो पुत्रियों की शादी कर दी। छोटी पुत्री शिवानी के लिए लड़का देख आए थे। कह रहे थे कि सर्दियों में शादी कर देंगे। जिससे पुत्रियों के भार से मुक्त हो जाएंगे। बारात जाने के लिए मना कर रहे थे। अचानक बारात की तैयार कर ली ओर चले गए। बरात में ऐसे गए कि लौट कर नहीं आए।