फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Merchant son dies in road accident

व्यापारी पुत्र की सड़क हादसे में मौत

Fri, 28 Jun 2019 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Merchant son dies in road accident
घर में बैठी महिलाएं - फोटो : ORAI
कोंच (जालौन)। घर में चोरी की जानकारी देकर कोतवाली से लौट रहे व्यापारी पुत्र की बाइक सड़क पर पड़े मोबाइल कंपनी के तारों से उलझ गई। जिससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर गया। हेलमेट न लगाए होने से सिर में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने उसे अस्पताल ले गए, जहां से उसे झांसी रेफर किया गया। रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार भी करा दिया। कोतवाल एलएन त्रिपाठी का कहना है कि फिलहाल परिजनों ने हादसे की कोई जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन

कस्बे के जयप्रकाश नगर के मूल निवासी कृष्णकुमार पुत्र रमेश कौशल परिवार सहित एरच(झांसी) में रह कर बर्तन व ज्वैलरी का कारोबार करते हैं। उनका बेटा अमन व्यापार के सिलसिले में सामान की खरीदारी करने के लिए कानपुर जाने के दौरान कोंच स्थित अपने आवास पर आता जाता रहता था। अमन बुधवार को भी कानपुर गया था। गुरुवार रात लगभग ग्यारह बजे वह इंटरसिटी एक्सप्रेस से कोंच आया।
विज्ञापन

जब वह घर में दाखिल हुआ तो घर के अंदर के कमरे की कुंडी टूटी पड़ी थी और अलमारियों का सारा सामान बिखरा पड़ा था। उसे समझते देर नहीं लगी कि घर सूना होने पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। घर से करीब डेढ़ लाख की नकदी समेत लगभग सात लाख का माल जिसमें ज्यादातर जेवर सोने के थे, चोर ले गए थे। रात में ही वह बाइक से कोतवाली सूचना देने चल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली में सूचना देकर वहां से लौटते समय घर से थोड़ा पहले ही सड़क पर बिखरे पड़े मोबाइल कंपनी के तारों में उसकी बाइक ऐसी उलझी कि वह करीब दस फीट दूर जाकर गिरी और अमन का सिर पास के घर के चबूतरे में टकरा गया। वहां बैठे मोहल्ले के लोगों ने आनन फानन में उसे एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने उसे झांसी ले जाने की सलाह दी। सिर पर हेलमेट न होने के कारण चोटें काफी गंभीर थीं। झांसी ले जाते समय चिरगांव के पास उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना उसकी अंत्येष्टि कर दी है। कृष्णकुमार कौशल ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि चोरों ने घर रखीं 8 चूड़ी सोने की वजनी 50 ग्राम, 3 जंजीर सोने की, 10 अंगूठी सोने की, एक मंगलसूत्र सोने का, चांदी की पायलें बिछिया तथा दो लाख नकदी समेत तकरीबन सात लाख का माल ले गए। परिजनों के मुताबिक अमन का छोटा भाई चमन अभी 12 साल ही साल का है, इसलिए अमन ही अपने पिता के साथ कारोबार में हाथ बंटाता था। उसकी मौत से कोच व एरच दोनों जगहों के व्यापारी शोकाकुल हैं। कोतवाल का कहना है कि चोरी की जानकारी तो पुलिस को है पर हादसे की कोई सूचना नहीं है। मामला दर्ज कर चोरों को जल्द पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।

जालौनः व्यापारी के पुत्र अमन की फाइल फोटो

जालौनः व्यापारी के पुत्र अमन की फाइल फोटो- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed