{"_id":"6b09cc8511273e644308f57a","slug":"mega-lok-adalat-on-12th-orai-news-c-224-1-ori1005-153130-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: वृहद लोक अदालत 12 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: वृहद लोक अदालत 12 को
Sat, 28 Nov 2026 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 28 Nov 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
कोंच। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 12 दिसंबर को दीवानी न्यायालय परिसर उरई में वृहद लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न प्रकार के छोटे वादों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।
शुक्रवार को तहसीलदार मनोज कुमार ने तहसील परिसर से प्रचार वाहन को रवाना किया। यह वाहन क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को लोक अदालत के प्रति जागरूक करेगा। तहसीलदार मनोज कुमार ने बताया कि लोक अदालत में शमनीय वाद, स्टांप, राजस्व, बैंक ऋण वसूली, भूमि अधिग्रहण, उपभोक्ता फोरम, वैवाहिक एवं पारिवारिक विवाद, टैक्स, बिजली चोरी के वाद निपटाए जाएंगे।
इसके अलावा चेक बाउंस से संबंधित धारा 138 एनआई एक्ट, चालान, श्रम विवाद और जलकर से जुड़े मामलों का भी निस्तारण किया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक विमलेश कुमार, जगपाल सिंह आदि रहे। (संवाद)