फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   meeting

सिर्फ 5 लोग ही मस्जिदों में पढ़ सकेंगे नवाज ररर

Mon, 19 Jul 2021 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
meeting
उरई। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में सोमवार को विकास भवन सभागार में अधिकारियों व सभी धर्मों के गुरु के साथ बैठक हुई। बैठक मेें बकरीद एवं श्रावण मास सहित अन्य त्यौहारों पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की रूपरेखा बनाई गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि बकरीद पर मस्जिदों में एक साथ सिर्फ पांच लोग ही नमाज अदा कर सकेंगे। ज्यादा लोग एक स्थान पर एकत्रित नहीं हों। साथ ही यह भी कहा कि घरों में रहकर नमाज अदाकर त्योहार मनाएं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बैठक में अधिशासी अभियंता विद्युत खंड द्वितीय को निर्देश दिया कि आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए विद्युत आपूर्ति बाधित न होने पाए। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका व नगर पंचायत को निर्देश दिया कि त्योहारों पर साफ- सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी धर्मों के लोगों से अपील की कि आने वाले त्योहारों को कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए मनाए। किसी भी प्रकार की विवाद की स्थिति नहीं होनी चाहिए। त्योहार मनाए साथ ही दूसरों की भावनाओं को भी ध्यान में रखें।

जिलाधिकारी ने कहा कि बकरीद पर कुर्बानी खुले स्थान पर न की जाए तथा उससे निकलने वाले अपशिष्ट को इधर-उधर न फेंककर एक ही स्थान पर एकत्रित करें, ताकि उसका निस्तारण हो सके। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि अराजक तत्वों को चिन्ह्ति कर उन पर कार्रवाई करे। बैठक में अपर जिलाधिकारी पूनम निगम, अपर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार शुक्ला सहित सभी धर्मों के धर्मगुरु व संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed