उरई। थल सेना दिवस पर आर्मी लवर्स फाउंडेशन की ओर से शनिवार को विश्वास अकादमी परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें संयोजक मानवेंद्र सिंह, विश्वास अकादमी की संचालक अनुराधा सिंह, शाखा प्रमुख करुण प्रताप सिंह. पवन कुमार की मौजूदगी में 15 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में अमित कुमार, वीरेंद्र, राजेंद्र, हरगोविंद, रोहित, दीपक, शिवम, अश्वनी, निर्भय आदि रहे। इस दौरान जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अरविंद श्रीवास्तव व स्टाफ मौजूद रहा। उन्होंने रक्तदाताओं को आर्मी लवर्स फाउंडेशन की रक्तदान प्रमाणपत्र प्रदान किए। इस मौके पर इंद्रेश कुमार, उपासना, ऋषि, सिमरन सिंह, सुरेंद्र आदि रहे।
उधर, ब्लड कमांडो फाउंडेशन की ओर से राजकीय मेडिकल कालेज की ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें अमन, शिवम, आकाश, रोहित अग्रवाल, राहुल देव समेत आठ रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इस दौरान डॉ. माशूक अली, उमेश कुशवाहा, सरबरी बेगम, अमृता वाजपेयी ने रक्तदान में सहयोग किया।