फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   MD asked to issue notice to the agency for negligence in billing

Jalaun News: महिला आयोग की सदस्य की जनसुनवाई में नहीं पहुंचे अधिकारी

Sat, 28 Jun 2025 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 28 Jun 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
MD asked to issue notice to the agency for negligence in billing
सर्किट हाउस में जानकारी देती महिला आयोग की सदस्य अर्चना सिंह। - फोटो : सर्किट हाउस में जानकारी देती महिला आयोग की सदस्य अर्चना सिंह।
उरई। जनसुनवाई को जिले में आईं महिला आयोग की सदस्य को सुनवाई के लिए कोई स्थान नहीं मिला। वह जनसुनवाई के लिए सर्किट हाउस पहुंची, लेकिन कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। वहीं उन्हें बताया कि दोनों सभागार पहले से बुक हैं। इस पर उन्हाेंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना पटेल को शनिवार को जिले में जनसुनवाई करनी थी। उन्होंने बताया कि 25 जून को उनका कार्यक्रम लगा था, लेकिन किसी कारण से वह स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद उन्हें 28 जून को जनसुनवाई के लिए जिले में आना था। 25 जून को ही डीएम व एसपी को अपना लेटर भेज दिया था।
विज्ञापन

बताया कि शनिवार को वह समय से सर्किट हाउस पहुंच गईं, लेकिन कोई अधिकारी नहीं पहुंचा, फोन लगवाने के बाद अधिकारी आए और उनसे सभागारों में जगह न होने की बात कहने लगे। जब उन्होंने डीएम राजेश कुमार से बात की, तो उन्होंने बताया कि दोनों सभागार खाली हैं। उनका आरोप है कि अधिकारियों ने उन्हें जानबूझकर अपमानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह पूरे मामले को मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगी। साथ ही आयोग की अध्यक्ष से भी इसका शिकायत करूंगी। इसके बाद उन्होंने जनसुनवाई के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया। अपना दल एस के जिलाध्यक्ष अनिल पटेल, युवा मंच के प्रदेश महासचिव ओंकार सिंह विक्की, महेंद्र भदारी, सीओ अर्चना सिंह आदि रहीं।
----------------


अपना दल के जिलाध्यक्ष ने डीपीआरओ की शिकायत की
उरई। अपना दल एस के जिलाध्यक्ष अनिल पटेल ने महिला आयोग की सदस्य अर्चना पटेल से डीपीआरओ राम अयोध्या प्रसाद गुप्ता की शिकायत की। उन्होंने कहा कि जिले में डीपीआरओ हर कर्मचारी का शोषण कर रहे हैं। उनकी तानाशाही के चलते सफाई कर्मचारी गांवों में सफाई करने नहीं पहुंच रहे हैं। इससे गांव में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। (संवाद)

-------------


जिला महिला अस्पताल का किया निरीक्षण
उरई। राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना पटेल ने जिला महिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आयुष्मान वार्ड, लेबर रूम, जनरल वार्ड आदि को देखा। भर्ती मरीजों की कुशलक्षेम जानी। मरीजों से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, जननी सुरक्षा योजना, मातृ सुरक्षा कार्ड और आयुष्मान योजना के लाभों की जानकारी ली। उन्होंने सीएमएस डॉ. एनआर वर्मा से कहा कि पिछले निरीक्षण के बाद आज व्यवस्थाओं में सुधार दिख रहा है। इस दौरान डॉ. संजीव प्रभाकर, डॉ. एमके वर्मा, डॉ. एके सिंह, डॉ. एसके पाल, सहायक नर्सिंग अधीक्षक हृदय नारायण राजपूत, चीफ फार्मासिस्ट सुरेश चंद्र शाक्य, रागिनी उपाध्याय, शिवानी, दुष्यंत आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed