फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Mayhem scuffles with SOG team

महोबा एसओजी टीम के साथ हाथापाई

Fri, 12 Feb 2021 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Mayhem scuffles with SOG team
घायल राघवेंद्र - फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। लाखों की टप्पेबाजी के मामले में महोबा से आई एसओजी टीम के सिपाहियों के साथ ढाबे में कर्मचारियों से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। एसओजी प्रभारी और ढाबा संचालक को काफी चोटें भी आई हैं। सूचना पर पहुंची कुठौंद पुलिस ढाबा संचालक और उसके साथियों को पकड़कर ले आई। पुलिस ने एसओजी प्रभारी की तहरीर पर संचालक और उसके साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। ढाबा क्षेत्र के एक भाजपा के पूर्व विधायक के रिश्तेदार का बताया जाता है।
विज्ञापन

बता दें कि जनपद महोबा में बीते दिनों हुई टप्पेबाजी के मामले में कुठौंद पुलिस कुछ महिलाओं को पकड़कर लाई थी। सूचना पाकर गुरुवार को महोबा एसओजी प्रभारी भूपेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ कुठौंद आ गए। रात करीब 10 बजे एसओजी के सिपाही क्षेत्र के शेखपुर स्थित ढाबे पर खाना खाने पहुंचे। यहां ही एसओजी टीम का ढाबा संचालक राघवेंद्र सिंह से विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई एसओजी और ढाबा संचालक पक्ष में मारपीट शुरू हो गई और दोनों पक्षों में जमकर बंदूकों की बटें चलीं।
विज्ञापन

इसमें एसओजी प्रभारी भूपेंद्र सिंह के सिर पर चोटें आई और संचालक राघवेंद्र सिंह का पैर टूट गया। एक अन्य एसओजी का सिपाही भी मारपीट में घायल हुआ। बवाल की खबर पाकर बड़ी संख्या में गांव के लोग भी वहां आ गए। इससे ढाबे पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। बवाल की खबर पाकर कुठौंद पुलिस भी मौके पर पहुंची जो दोनों पक्षों को थाने ले आई। मामले को लेकर महोबा एसओजी प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने ढाबा संचालक राघवेंद्र सिंह सहित आशुतोष, अखंड प्रताप, मनोज, राघव और पंकज पूरन के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढाबा संचालक राघवेंद्र सिंह की तरफ से भी एसओजी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह का कहना है कि ढाबा संचालक की तहरीर पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। ढाबा संचालक का आरोप है कि एसओजी वाले घटनास्थल पर लगे सीसी कैमरे की डीवीआर भी अपने साथ ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed