फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   maternity home operator arrested

निजी मेटरनिटी संचालिका को पुलिस ने पकड़ा, हालत बिगड़ी, रेफर

Sat, 17 Sep 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
maternity home operator arrested
जालौन। प्रसव कराने के दौरान जच्चा व बच्चा की हालत बिगड़ने में वांछित मेटरनिटी होम संचालिका को शुक्रवार की सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला ओझा निवासी मोहम्मद आरिफ मंसूरी ने एक माह पहले डीएम को शिकायती पत्र देकर बताया था कि पत्नी शबनम बानो का प्रसव होना था। पत्नी को मोहल्ला चुर्खीबाल स्थित घर में संचालित निजी मेटरनिटी होम में भर्ती कराया था। वहां मौजूद संचालिका ममता पत्नी नरेंद्र ने पत्नी का प्रसव कराया।
विज्ञापन

लापरवाही के कारण जच्चा और बच्चा की हालत बिगड़ गई। इस पर संचालिका ने उसे अस्पताल से भगा दिया था। इसके बाद उसने कानपुर में पत्नी व बच्चे का इलाज कराया था। डीएम ने मामले की जांच के निर्देश एसडीएम को दिए थे। जांच में मेटरनिटी होम बिना पंजीकरण के चलने एवं मेटरनिटी होम की संचालिका पर वांछित योग्यता न होने के आरोप सही पाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम की जांच आख्या पर डीएम ने मेटरनिटी होम का संचालन करने वाली नर्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गिरफ्तारी के बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

ममता की मां शांति देवी ने आरोप लगाया कि इस मामले में फाइनल रिपोर्ट लगाने की बात कहकर चौकी प्रभारी ने उनकी बेटी से सुविधा शुल्क लिया था। इसके बाद भी उन्होंने उनकी बेटी को पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मेटरनिटी होम संचालिका अथवा उनके परिजनों द्वारा आरोपों को लेकर कोई शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed