{"_id":"6994cad6c0a7e3f1230cf7c9","slug":"mason-dies-after-drowning-in-canal-orai-news-c-224-1-ori1005-140603-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: नहर में डूबने से राजमिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: नहर में डूबने से राजमिस्त्री की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद। गोरन गांव में सोमवार शाम नहर में हाथ धोते समय राजमिस्त्री पानी में डूब गया। लोगों ने शोर मचाया, लेकिन वह बह गया। पुलिस ने उसकी खोजबीन कराई तो उसका शव कुछ दूरी पर उतराता मिला। वह काम करने के बाद घर लौट रहा था।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उमरारखेरा निवासी गोपी चंद्र (55) राममिस्त्री का काम करता था। उसका काम डकोर कोतवाली क्षेत्र के गोरन गांव में चल रहा था। शाम को काम खत्म होने के बाद वह हाथ-पैर धोने के लिए पास ही स्थित नहर में चला गया। इसी दौरान वह फिसलकर नहर में जा गिरा। उसके चिल्लाने पर आसपास के लोग आए लेकिन वह पानी के बहाव में बह गया।
लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद उसका शव एक किलोमीटर दूर उतराता मिला। पुलिस ने शव निकलवाकर परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि गोपीचंद्र ही परिवार में एक मात्र वह ही सहारा थे। उसकी मौत से पत्नी रामजानकी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी विजय कुमार पांडेय का कहना है कि जांच की जा रही है।