फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Masked miscreants vandalized the car of the block pramukh's son

Jalaun News: नकाबपोश बदमाशों ने ब्लाक प्रमुख के पुत्र की गाड़ी में की तोड़फोड़

Fri, 19 Jul 2024 03:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 19 Jul 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Masked miscreants vandalized the car of the block pramukh's son
जालौन। पूर्व ब्लॉक प्रमुख के बेटे की कार पर दो नकाबपोश बाइक सवारों ने पत्थरों से हमला कर कार का शीशा तोड़ दिया। कुछ दूरी तक कार का पीछा भी किया। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख के बेटे छिरिया चौकी पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

माधौगढ़ ब्लाक प्रमुख रहे स्वर्गीय चिंतामन दोहरे के बेटे दीपक दोहरे निवासी ग्राम हरौली थाना माधौगढ़ अपनी बुआ के लड़के की गोद भराई के कार्यक्रम में जालौन आए थे। बुधवार की रात करीब आठ बजे वह गोद भराई के कार्यक्रम के बाद अपने साथियों और परिजनों के साथ स्कार्पियो कार से वापस अपने गांव जा रहे थे। जब वह बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के नजदीक पहुंचे तभी उनकी कार के आगे पीछे चल रहे बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने उनकी कार पर पत्थरों से हमला कर दिया। जिसमें उनकी कार के शीशे टूट गए।
विज्ञापन

दीपक ने बताया कि बाइक सवार युवक बाइक के नंबर भी किसी काले कपड़े से ढके हुए थे। जैसे ही उन्होंने तेज धमाके के साथ शीशे टूटने की आवाज सुनी तो उन्होंने कार तेजी से भगाकर बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के नजदीक बनी छिरिया मलकपुरा चौकी पर खड़ी कर दी और पुलिस को जानकारी दी। लेकिन इससे पूर्व ही युवक वहां से औरेखी रोड की ओर भाग गए थे। ब्लॉक प्रमुख के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है। सीओ राम सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed