फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Masked miscreants took the Sadhu hostage and looted the temple.

Jalaun News: साधू को बंधक बना नकाबपोश बदमाशों ने मंदिर में की लूटपाट

Thu, 13 Jun 2024 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Masked miscreants took the Sadhu hostage and looted the temple.
कालपी। कोतवाली क्षेत्र के बरदौली गांव में छह नकाबपोश बदमाशों ने मंदिर में साधू को बंधक बनाकर गहने व नकदी लूट ली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बरदौली गांव के पास बने सद्गुरु आश्रम में लुहरगांव निवासी मुख्य महंत लखनदास हैं। मंगलवार को निवाड़ी गांव में एक त्रियोदशी भोज होने पर वह अपने साथी साधु के साथ वहां शामिल होने गए थे। जबकि मंंदिर में साधु कामताप्रसाद व देवशरण भगवान की पूजा अर्चना कर रहे थे, तभी आठ बजे के छह नकाबपोश बदमाश असलहे लेकर मंदिर में घुस आए और लखनदास के बारे में पूछा, जब उन्होंने उनके न होने की बात कही तो बदमाश मारपीट करने लगे और उन्होंने तलघर में बंदकर करते हुए मंदिर में रखी अलमारी से कीमती समान व साधुओं के 40 हजार रुपये पार कर दिए। इसके साथ ही चार चांदी के मुकुट मां सीता का एक हार व तोडि़यां आदि समान लूट ले गए।
विज्ञापन

महंत लखनदास साथी अतर शरण के साथ लौटे तो मंदिर के खुले कपाट व तलघर से साधुओं के चिल्लाने की आवाज सुन वहां दौड़े और उन्हें बाहर निकाला। तब उन्हें पूरी घटना की जानकारी हुई। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। सीओ डॉ. देवेंद्र पचौरी ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed