फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Masked crooks will be exposed as soon as the rani regains consciousness

रानी को होश आते ही बेनकाब होंगे नकाबपोश बदमाश

Fri, 25 Oct 2019 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Masked crooks will be exposed as soon as the rani regains consciousness
चतेला में घर के बाहर लगी ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पुलिस - फोटो : ORAI
उरई/कदौरा। व्यापारी राजेश के घर धावा बोलने वाले बदमाश चतेला और आसपास के गांव के ही है। राजेश के करीबियों की मानें तो व्यापारी की पत्नी रानी ने एक बदमाश को पहचान भी लिया है क्योंकि मारपीट के वक्त उस बदमाश के चेहरे से नकाब हट गया था। यही वजह थी कि बदमाशों ने राजेश से ज्यादा रानी को पीटा है। वहीं पुलिस अधीक्षक डॉ सतीश कुमार का भी कहना है कि बदमाश आसपास के ही हैं और जल्द उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि बदमाश जिस वक्त मारपीट कर रहे थे, तब दंपति ने भी काफी संघर्ष किया। इसी दौरान एक बदमाश के चेहरे पर लिपटा गमछा गिर गया, जिसे देखते ही रानी कुछ चीखी और फिर पीछे से दूसरे बदमाश ने उसके सिर पर राड मारकर उसे बेहोश कर दिया। पुलिस सूत्रों की मानें तो रानी के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है, ताकि वह पहचाने गए बदमाश का नाम बता सके और फिर घटना के खुलासे में वक्त नहीं लगेगा। बदमाशों मोबाइल ट्रैस करने के लिए सर्विलांस टीम भी काम कर रही है।
विज्ञापन

जुआरियों पर भी पुलिस की नजर
मामले के खुलासे के लिए पुलिस जुआरियों पर भी न सिर्फ नजर रखे हैं बल्कि उनकी धरपकड़ भी कर रही है। माना जा रहा है कि इलाके के आसपास जुआ खेलने वालों ने ही सटीक रेकी कर व्यापारी राजेश के घर को निशाना बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक घंटे तांडव, पड़ोसियों को भनक नहीं
पुलिस इस कारण भी बदमाशों को करीबी मान रही है कि करीब एक घंटे तक वे लोग राजेश के घर में तांडव करते रहे और पास पड़ोस के किसी भी व्यक्ति को इसकी भनक तक नहीं लगी। बदमाश दबे पांव ही घर से बाहर भी भागे हैं।
मरा समझकर छोड़ गए बदमाश
घटना के बाद जैसे ही ग्रामीण राजेश के घर पहुंचे तो उसे, उसकी पत्नी के साथ आकांक्षा की हालत देखकर किसी को एक पल के लिए यह नहीं लगा कि तीनों जिंदा भी हैं। अनुमान है कि यही गलती बदमाशों ने भी की, वे भी तीनों को मरा समझकर ही छोड़ गए थे।

अनुष्का ने बचाई अंशिका, अंकिता की जान
राजेश की सबसे बड़ी बेटी अनुष्का ने बताया कि घर में चीख पुकार सुनकर वह समझ गई कि कोई अनहोनी हो गई। इस पर उसने खुद को दोनों बहनों के साथ कमरे में बंद कर लिया और बदमाशों के जाने के बाद ही बाहर निकली।

घटनास्थल पर एसपी सतीश कुमार को जानकारी देता युवक

घटनास्थल पर एसपी सतीश कुमार को जानकारी देता युवक- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed