फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Masked bike riders snatched a woman's bag full of jewellery

Jalaun News: बाइक सवार नकाबपोशों ने महिला का जेवर से भरा बैग छीना

Mon, 26 May 2025 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 26 May 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Masked bike riders snatched a woman's bag full of jewellery
कोंच (जालौन)। बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने चलती बाइक से महिला का जेवरों से भरा बैग छीन लिया और भाग गए। महिला पति व बच्चों के साथ शादी समारोह से वापस उरई स्थित घर आ रही थी। सूचना पर सीओ कोतवाली पुलिस संग पहुंचे और जांच पड़ताल की। पति की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


उरई कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी गजेंद्र सिंह कुशवाहा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह शनिवार को अपने मौसिया ससुर झांसी जिले के समथर निवासी फूल सिंह के बेटे की शादी में शामिल होने पत्नी आरती देवी व बच्चों के साथ गए थे। रविवार को वह घर लौट रहे थे, दोपहर करीब 12 बजे जब उनकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के भदारी के पास पहुंची तभी पीछे से एक बाइक पर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने बाइक पर बैठी पत्नी से हाथ से बैग छीन लिया और मौके से भाग गए।
विज्ञापन

पति गजेंद्र ने बताया पर्स में मंगलसूत्र, मनचली, तीन अंगूठी व चांदी के बिछिया व दो हजार रुपये नकद थे। सूचना पर सीओ परमेश्वर प्रसाद व कोतवाल विजय कुमार पांडेय मौके पर पहुंचें और दंपती से पूछताछ की। घटना की जानकारी पर नगर के लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश व्याप्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि दस दिन पहले हुई लूट की घटना का अभी तक पुलिस खुलासा नहीं कर पाई थी और पुलिस को चुनौती देते हुए बदमाशों ने दोबारा वारदात को अंजाम दे दिया। सीओ कोंच परमेश्वर प्रसाद ने कहा कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर ली है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed