{"_id":"6303d3b50fbaf24a9a7d7258","slug":"married-woman-s-body-found-in-the-forest-orai-news-knp714103455","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता का शव जंगल में पड़ा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता का शव जंगल में पड़ा मिला
विज्ञापन
कोटरा। थाना क्षेत्र के सैदनगर निवासी विवाहिता का शव सोमवार को जंगल में पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। परिजनों ने महिला को मानसिक रूप से बीमार बताया है।
सैदनगर निवासी लक्ष्मी (25) की शादी तीन वर्ष पहले कृष्ण कुमार से हुई थी। पति मजदूरी करता है। परिजनों ने बताया कि लक्ष्मी की मानसिक स्थिति ठीक न होने से वह अक्सर घर के बाहर निकल जाती थी।
रविवार देर रात वह घर से निकल गई। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन पता नहीं चला। सुबह उसका शव जंगल में पड़े होने की सूचना मिली तो हड़कंप मच गया। लक्ष्मी का मायका कालपी थाना क्षेत्र के कुरहैना में है। उसकी मौत से परिजनों का बुरा हाल है।