फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Married woman dies in suspicious circumstances, accused of murder

Jalaun News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Thu, 27 Jul 2023 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 27 Jul 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies in suspicious circumstances, accused of murder
जालौन। संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव घर में साड़ी के फंदे से लटका मिला। मृतका के पिता ने ससुरालियों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर एसडीएम व नायब तहसीलदार की उपस्थिति में पुलिस ने पंचनामा भरकर मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धंतौली निवासी आशीष का विवाह लगभग तीन वर्ष पूर्व मध्यप्रदेश के जनपद भिंड क्षेत्र के अमहा दबोह निवासी संतोष उदैनिया की बेटी रागिनी (25) के साथ हुआ था। बुधवार रात घर के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए थे। सुबह लगभग आठ बजे घर के सदस्य काम कर रहे थे। रागिनी भी घर का काम कर रही थी। तभी अचानक रागिनी कमरे में चली गई। परिजनों ने कमरा बंद देखकर रागिनी को आवाज दी। कोई जवाब न मिलने पर जब करमे में पहुंचे तो वह साड़ी के फंदे में झूल रही थी।
विज्ञापन

परिजन उसे उतारकर अस्पताल ले जा रहे थे पर रास्ते में ही दम तोड़ देने पर घर वापस ले आए। इसकी सूचना मोहल्ले के लोगों ने रागिनी के पिता संतोष उदैनिया निवासी अमहा थाना दबोह जिला भिंड मध्य प्रदेश को दी। सूचना पाकर मायके पक्ष के लोग आ गए। पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी लगभग एक पखवाड़े पूर्व ससुराल आई थी। ससुराल के लोग उसे परेशान कर रहे थे। गुरुवार सुबह ससुरालियों ने उनकी बेटी की हत्या कर दी। पिता के आरोपों को देखते हुए एसडीएम सुरेश कुमार पाल, नायब तहसीलदार गौरव कुमार की उपस्थिति में हल्का इंचार्ज ओंकार सिंह ने मौके पर जाकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एसआई ओंकार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिली है, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed