{"_id":"616c6361739bb11f9c33118a","slug":"marriage-sp-police-cm-complain-orai-news-knp6587603137","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप, जांच के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप, जांच के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा। कस्बा निवासी एक युवती ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भेजे शिकायती पत्र दिया। पत्र में बताया है कि उसकी शादी नसीम अली पुत्र हबीब अली निवासी पुखरायां कानपुर के साथ 2014 में हुई थी। पर पति एवं अन्य ससुरालीजन उसे अतिरिक्त दो लाख रुपये व बाइक की मांग को लेकर शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ना करने लगे।
शादी के कुछ वर्षों बाद अतिरिक्त मांग की पूर्ति न करने पर ससुराली जनों ने उसे घर से निकाल दिया जिस पर वह मायके आ गई। कुछ दिन बाद पति द्वारा भेजे गए एक पत्र में तीन तलाक देने की बात लिखी थी और उसे तलाक दे दिया गया। पर रिश्तेदारों के दबाव पर पति एवं उनके अन्य रिश्तेदार उसे अपने घर ले गए। जहां पर पति नसीम अली, ससुर हबीब अली, सास जमीला ने जबरन मारपीट करते हुए उसका हलाला नंदोई शाहिद अली निवासी आगरा व दूसरा नंदोई राशिद अली निवासी फिरोजाबाद के साथ करा दिया। आरोप है इसके बाद भी पति ने दूसरी शादी कर ली है। मुख्यमंत्री ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी जालौन पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री के आदेश पर एसपी ने कदौरा प्रभारी निरीक्षक को कार्रवाई कर रिपोर्ट देने की निर्देश दिए। वही प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र नाथ यादव ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच पड़ताल की जा रही है और उचित कार्रवाई की जाएगी।